VacancyResult.Com
UPSSSC हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026: 209 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता, आयु सीमा, फीस और चयन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन विज्ञापन संख्या 11/परीक्षा/2026 के तहत जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 209 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 19 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 9 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं।

UPSSSC हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 19 जून 2026

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 9 जुलाई 2026

  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 9 जुलाई 2026

  • आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि: 16 जुलाई 2026

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें।

शैक्षणिक योग्यता

हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अधिकांश पदों के लिए 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। कुछ पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल (10वीं पास) निर्धारित की गई है। पदवार योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य देखें।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष

आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क

सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹25 निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। अभ्यर्थी डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से शुल्क जमा कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद भर्ती से संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी पात्रता सुनिश्चित करें। यदि आप सभी निर्धारित योग्यताओं को पूरा करते हैं, तो Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अंत में आवेदन पत्र सबमिट कर दें। भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन UPSSSC PET 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग के माध्यम से किया जाएगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा आयोजित होगी। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक परीक्षण (PST) एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा (PMT) के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और अंत में मेडिकल परीक्षण के उपरांत अंतिम चयन किया जाएगा।

डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। धन्यवाद।