CRPF ट्रेड्समैन भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह अधिसूचना कुल 9175 पदों के लिए जारी की गई है। जो भी इच्छुक उम्मीदवार और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन पत्र भरना चाहते हैं, वे ऑनलाइन आवेदन पत्र 20 अप्रैल से 19 मई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर सकते हैं।
CRPF ट्रेड्समैन भर्ती 2026 ओवरव्यू
CRPF की तरफ से कॉन्स्टेबल (टेक्निकल और ट्रेड्समैन) के 9175 पदों पर नई भर्ती निकाली गई है, जिसका अधिसूचना 8 अप्रैल 2026 को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbct.com के माध्यम से इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं।
| इवेंट | तिथि |
|---|---|
| अधिसूचना जारी | 8 अप्रैल 2026 |
| आवेदन शुरू | 20 अप्रैल 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 19 मई 2026 |
| शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 19 मई 2026 |
| परीक्षा तिथि | बाद में जारी होगी |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://rect.crpf.gov.in/ |
CRPF ट्रेड्समैन भर्ती 2026 महत्वपूर्ण तिथियाँ
CRPF ट्रेड्समैन भर्ती 2026 की महत्वपूर्ण तिथियों की बात की जाए तो अधिसूचना 8 अप्रैल 2026 को जारी की गई। वहीं आवेदन पत्र की शुरुआत 20 अप्रैल 2026 से हो जाएगी। इसकी अंतिम तिथि 19 मई 2026 निर्धारित की गई है। शुल्क भुगतान की भी अंतिम तिथि 19 मई 2026 ही निर्धारित की गई है। परीक्षा तिथि बाद में जारी की जाएगी।
CRPF ट्रेड्समैन भर्ती शिक्षा योग्यता
CRPF ट्रेड्समैन भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता की बात की जाए तो सभी पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। वहीं पदों के हिसाब से अलग-अलग आईटीआई प्रमाणपत्र या संबंधित अनुभव मांगा गया है।
ड्राइवर पद के लिए: 10वीं पास के साथ हेवी ड्राइविंग लाइसेंस
मोटर मैकेनिक के लिए: 10वीं पास के साथ आईटीआई + अनुभव
अन्य ट्रेड जैसे टेलर, कुक, सफाई कर्मचारी आदि के लिए: 10वीं पास के साथ ट्रेड का ज्ञान आवश्यक है
अन्य पदों के लिए भी आईटीआई संबंधित क्षेत्र में योग्यता आवश्यक है
क्या है आयु सीमा
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आयु सीमा की बात की जाए तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं ड्राइवर पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। सभी वर्गों को आरक्षण नियमों के अनुसार छूट का प्रावधान भी है, जिसका विवरण अधिसूचना में उल्लेख किया गया है।
क्या है आवेदन शुल्क
CRPF भर्ती के लिए आवेदन शुल्क की बात की जाए तो सामान्य और OBC वर्ग के साथ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों को ₹100 आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना होगा। वहीं अन्य वर्गों के उम्मीदवारों को निःशुल्क आवेदन पत्र भरने का अवसर दिया गया है। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन शुल्क भुगतान कर पाएंगे।
क्या है चयन प्रक्रिया
CRPF ट्रेड्समैन भर्ती 2026 के लिए चयन प्रक्रिया की बात की जाए तो उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षा, कंप्यूटर आधारित परीक्षा, कौशल परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और अंतिम चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
कैसे करें CRPF ट्रेड्समैन भर्ती 2026 के लिए आवेदन
CRPF ट्रेड्समैन भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आवेदन करने से पहले आपको सबसे पहले अधिसूचना डाउनलोड कर लेना है और उसमें दी गई सभी जानकारियों को सावधानीपूर्वक पढ़ लेना है। इसके बाद आप "Apply Online" लिंक पर क्लिक करेंगे।
अब आप आवेदन पत्र में मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को सही-सही भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज़ जैसे पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करेंगे। इसके बाद आपको अपनी श्रेणी के हिसाब से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
अंत में आप आवेदन पत्र सबमिट करने से पहले यह सुनिश्चित कर लेंगे कि कहीं कोई गलती तो नहीं रह गई है। उसके बाद आप फाइनल सबमिट कर देंगे। अंत में आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालना बिल्कुल न भूलें क्योंकि यह प्रिंट आउट आपको भविष्य में काम आएगा।
| लिंक विवरण | लिंक |
|---|---|
| CRPF Tradesman Recruitment 2026 Notification | CRPF Tradesman Notification |
| CRPF Tradesman Recruitment 2026 Apply Online | CRPF Tradesman Apply Online |
| Official Website | https://rect.crpf.gov.in/ |
डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। धन्यवाद।
