VacancyResult.Com

RRB NTPC UG Form Date 2026: एनटीपीसी अंडरग्रैजुएट के 1688 पदों पर शुरू हुआ आवेदन

RRB NTPC UG Form Date 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की तरफ से आरआरबी नॉन टेक्निकल पोस्ट अंडरग्रेजुएट (RRB NTPC UG) के 1688 पदों के लिए विज्ञापन संख्या (CEN) No. 07/2026 जारी कर दी गई है। यह विज्ञापन 21 सितंबर 2026 को जारी हुआ है जिसके आवेदन फॉर्म 15 अक्टूबर 2026 से भरे जाने शुरू होंगे और आप 13 नवंबर 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए पूरा आर्टिकल ध्यान से पढ़ें。

विषय सूची

आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 विवरण तालिका

इवेंट विवरण
संस्था / भर्ती बोर्डरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
पद का नामनॉन टेक्निकल पोस्ट अंडरग्रेजुएट (NTPC UG)
विज्ञापन संख्या(CEN) No. 07/2026
कुल रिक्तियां1688 पद
वेतनमाननियमानुसार
नौकरी का स्थानऑल इंडिया
आवेदन शुरू होने की तिथि15 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि13 नवंबर 2026
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आयु सीमा18 से 30 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता12वीं पास
चयन प्रक्रियासीबीटी 1, सीबीटी 2, स्किल टेस्ट, डीवी, मेडिकल
आधिकारिक वेबसाइटindianrailways.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियाँ

इस भर्ती का नोटिफिकेशन 21 सितंबर 2026 को जारी हुआ जिसके ऑनलाइन आवेदन फार्म 15 अक्टूबर 2026 से भरे जाने शुरू हो रहे हैं और 13 नवंबर 2026 तक भरे जाएंगे। महत्वपूर्ण तारीखों का विवरण नीचे तालिका में दिया गया है:

विवरण तिथि
अधिसूचना जारी होने की तिथि21 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि15 अक्टूबर 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि13 नवंबर 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि13 नवंबर 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथिपरीक्षा से पूर्व
परीक्षा तिथिजल्द अधिसूचित होगी

रिक्ति विवरण

कुल 1688 पदों पर भर्ती के लिए रिक्ति विवरण नीचे दिया गया है:

पद का नाम कुल पद
आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट1688
कुल रिक्तियां1688

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को ₹500 जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और ईबीसी उम्मीदवारों को ₹250 आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से अपने आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस₹ 500 /-
एससी / एसटी / महिला / पीडब्ल्यूबीडी₹ 250 /-
ट्रांसजेंडर / अल्पसंख्यक / ईबीसी₹ 250 /-
भुगतान का माध्यमडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI

आयु सीमा

आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित है। आपकी आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार बनाकर की जाएगी। वहीं सरकारी नियमानुसार आरक्षित वर्ग की श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट का प्रावधान भी है। विस्तृत विवरण के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य देखें।

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निश्चित है। यदि आपने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है, तो आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1)
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2)
  • कंप्यूटर बेस्ड टाइपिंग स्किल टेस्ट (अगर लागू है)
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
  • मेडिकल परीक्षण (Medical Test)

आवेदन कैसे करें?

आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करके ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • यहाँ आपको सबसे पहले अपनी सभी बेसिक डिटेल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  • अगर पहले से रजिस्ट्रेशन है तो आप "Apply Online" के लिंक पर क्लिक करेंगे।
  • लॉगिन करने के बाद अपनी सारी आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरेंगे।
  • निर्धारित फॉर्मेट में फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करेंगे।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट कर देंगे और भविष्य के उपयोग के लिए एक प्रिंटआउट निकालना बिल्कुल ना भूलें।
महत्वपूर्ण लिंक लिंक
ऑनलाइन आवेदन करेंयहाँ क्लिक करें (लिंक 15 अक्टूबर 2026 को सक्रिय होगा)
आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करेंयहाँ क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q1. आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।
Q2. आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास निर्धारित की गई है।
Q3. आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती के लिए आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जिसकी गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी।
डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इंकार नहीं कर सकते हैं। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें। धन्यवाद।
Ashish Singh
✓
Verified Creator

Ashish Singh

Founder & Lead Educational Analyst

प्रतियोगी परीक्षाओं, सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक सूचनाओं के सही, सटीक और त्वरित विश्लेषण के लिए समर्पित। हमारा लक्ष्य छात्रों को सबसे सरल और स्पष्ट जानकारी देना है।

8+ Years Experience
100k+ Active Readers
100% Authentic Updates
WhatsApp WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!