VacancyResult.Com

MP Police Constable New Vacancy 2026: पुलिस कांस्टेबल 7500 पदों पर भर्ती 2026

मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल 7500 पदों पर भर्ती 2026: मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 7500 पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के ऑनलाइन आवेदन पत्र 22 सितंबर 2026 से भरे जाने शुरू हो रहे हैं। इसकी अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। अगर आप इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन फॉर्म भरने के इच्छुक हैं, तो आपको सभी जरूरी जानकारी जैसे कि चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी अवश्य जान लेनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए पूरा आर्टिकल ध्यान से पढ़ें।

विषय सूची (Table of Contents)

MP Police Constable Recruitment 2026 Overview Table

इवेंट (Event) विवरण (Details)
संस्था / भर्ती बोर्डMPESB / मध्य प्रदेश पुलिस
पद का नामकांस्टेबल (General Duty, SAF, Non-SAF)
कुल रिक्तियां7,500 पद
आवेदन शुरू होने की तिथि22 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि6 अक्टूबर 2026
आवेदन का माध्यमऑनलाइन (Online)
आयु सीमा18 से 33 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता10वीं कक्षा पास
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

पुलिस भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथियां की बात की जाए तो 9 सितंबर 2026 को आपका नोटिफिकेशन जारी किया गया 22 सितंबर 2026 से आपके आवेदन फार्म शुरू होंगे और अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है वही आवेदन फार्म में संशोधन की विंडो 22 सितंबर से 11 अक्टूबर 2026 तक खुली रहेगी वही आपकी लिखित परीक्षा का आयोजन 19 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।

विवरण (Event) तिथि (Date)
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि9 सितंबर 2026
आवेदन प्रारंभ तिथि22 सितंबर 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि6 अक्टूबर 2026
फॉर्म संशोधन विंडो (Correction)22 सितंबर से 11 अक्टूबर 2026
लिखित परीक्षा का आयोजन19 नवंबर 2026

आवेदन शुल्क (Application Fee)

आप ऑनलाइन माध्यम का इस्तेमाल कर, जिसमें नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या एमपी ऑनलाइन कियोस्क शामिल हैं, आसानी से अपने आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। शुल्क का विवरण निम्नलिखित है:

श्रेणी / शुल्क का प्रकार राशि (Fee)
सामान्य वर्ग (General)₹700
मध्य प्रदेश के SC / ST / OBC / EWS उम्मीदवार₹350
एमपी ऑनलाइन कियोस्क पोर्टल शुल्क₹60 (अतिरिक्त)
सिटीजन यूजर पोर्टल शुल्क₹20 (अतिरिक्त)

आयु सीमा (Age Limit)

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती नियमों के तहत आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान भी दिया गया है। आपकी आयु की गणना 6 अक्टूबर 2026 को आधार मानकर की जाएगी। विस्तृत विवरण आप नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं और 12वीं पास (पदों के हिसाब से अलग- अलग) शैक्षणिक योग्यता निर्धारित है।  अन्य विशिष्ट शर्तों एवं विवरण के लिए कृपया आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

कुल पद (Total Posts)

मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की भर्ती जनरल ड्यूटी (GD), SAF तथा Non-SAF को मिलाकर कुल 7,500 पदों के लिए आयोजित की जा रही है।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  • लिखित परीक्षा (Written Exam)
  • शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और शारीरिक सहनशक्ति परीक्षा (PET)
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
  • विस्तृत चिकित्सा परीक्षण (Medical Test)

आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • 1. सबसे पहले आप MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • 2. इसके बाद अपनी प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • 3. रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद "पुलिस कांस्टेबल रिक्रूटमेंट टेस्ट 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
  • 4. सभी आवश्यक विवरण भरें और मांगे गए दस्तावेज जैसे पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, हस्तलिखित डिक्लेरेशन टेम्पलेट तथा श्रेणी प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  • 5. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
  • 6. सबमिट करने के पश्चात आवेदन पत्र का प्रिंटआउट संभालकर भविष्य के संदर्भ के लिए अवश्य रख लें।
विवरण लिंक (Link)
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
आधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन करेंयहाँ क्लिक करें

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1. मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
Q2. इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है।
Q3. MP Police Constable भर्ती में कुल कितने पद हैं?
यह भर्ती जनरल ड्यूटी (GD), SAF तथा Non-SAF को मिलाकर कुल 7,500 पदों के लिए आयोजित की जा रही है।
डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इंकार नहीं कर सकते हैं। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें। धन्यवाद।
Ashish Singh
Verified Creator

Ashish Singh

Founder & Lead Educational Analyst

प्रतियोगी परीक्षाओं, सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक सूचनाओं के सही, सटीक और त्वरित विश्लेषण के लिए समर्पित। हमारा लक्ष्य छात्रों को सबसे सरल और स्पष्ट जानकारी देना है।

8+ Years Experience
100k+ Active Readers
100% Authentic Updates
WhatsApp WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!