VacancyResult.Com
UPSSSC Abkari Sipahi Bharti 2026: यूपी आबकारी सिपाही के 722 पदों पर भर्ती

UPSSSC Abkari Sipahi Bharti 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से 08-परीक्षा/2026, आबकारी सिपाही भर्ती के 722 पदों पर आवेदन फॉर्म भरने की शुरुआत 4 जून 2026 से हो चुकी है। इसकी अंतिम तिथि 24 जून 2026 निर्धारित की गई है, वहीं शुल्क समायोजन और आवेदन फॉर्म संशोधन की अंतिम तिथि 1 जुलाई 2026 निश्चित है।

UPSSSC Abkari Sipahi Bharti 2026 Overview Table

UPSSSC आबकारी सिपाही भर्ती 2026

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (08-परीक्षा/2026)

📋

कुल पद

722 पद

🎓

योग्यता

12वीं पास + PET 2025

आयु सीमा

18 - 40 वर्ष

महत्वपूर्ण विवरण निर्धारित तिथि
विज्ञापन जारी होने की तिथि 06 अप्रैल 2026
आवेदन शुरू होने की तिथि 04 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 24 जून 2026
संशोधन / शुल्क समायोजन 01 जुलाई 2026

📋 चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  • 1 PET 2025 स्कोरकार्ड के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
  • 2 मुख्य लिखित परीक्षा (Mains Exam)
  • 3 शारीरिक माप परीक्षण (PMT)
  • 4 शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) & फाइनल सिलेक्शन

क्या है शैक्षणिक योग्यता?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता उत्तर प्रदेश बोर्ड से 12वीं पास होना या उसके समकक्ष होना जरूरी है, साथ ही पेट (PET) 2025 परीक्षा का वैलिड स्कोरकार्ड होना भी जरूरी है।

क्या है आयु सीमा?

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से निकाली गई आबकारी विभाग भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित है। आपकी आयु की गणना 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी, वहीं आरक्षित वर्ग की श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए आप नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

क्या है चयन प्रक्रिया?

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया की बात की जाए तो उम्मीदवारों का चयन पेट (PET) 2025 के स्कोर कार्ड के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, उसके बाद मुख्य लिखित परीक्षा, शारीरिक माप परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षण के आधार पर फाइनल सिलेक्शन किया जाएगा।

कैसे करे आवेदन

वेबसाइट पर जाएं: यूपी आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरने के लिए आपको उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट करना होगा।

नोटिफिकेशन चेक करें: यहाँ पर आप सबसे पहले नोटिफिकेशन के सेक्शन पर क्लिक करेंगे।

विज्ञापन चुनें: अब आपके सामने सभी नोटिफिकेशन दिख जाएंगे, जहाँ आपको 08-परीक्षा/2026 नोटिफिकेशन के ऑप्शन की तरफ मूव करना है। यहाँ पर आप नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।

अप्लाई लिंक पर क्लिक करें: नोटिफिकेशन में दी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी पढ़ने के बाद, आप 'अप्लाई ऑनलाइन' के लिंक पर क्लिक करेंगे।

दस्तावेज और शुल्क: अब आपसे मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी भरने और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन फॉर्म के शुल्क का भुगतान करेंगे।

फॉर्म सबमिट और प्रिंट: अंत में आप आवेदन फॉर्म सबमिट कर देंगे और भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लेंगे।

❓ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (FAQs)

Q 1. UPSSSC आबकारी सिपाही भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?

Ans. इस भर्ती के तहत आबकारी सिपाही के कुल 722 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

Q 2. आबकारी सिपाही भर्ती के लिए फॉर्म भरने की आखिरी तारीख क्या है?

Ans. ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जून 2026 निर्धारित की गई है।

Q 3. इसके लिए क्या शैक्षणिक योग्यता (Eligibility) चाहिए?

Ans. उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है, साथ ही उनके पास PET 2025 का वैलिड स्कोरकार्ड होना भी अनिवार्य है।

Q 4. आवेदन के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा क्या है?

Ans. योग्य उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।

Q 5. आबकारी सिपाही भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरने की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

Ans. आप उत्तर प्रदेश आबकारी सिपाही भर्ती के लिए आवेदन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर भर सकते हैं।


डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। धन्यवाद।