बैंक ऑफ़ बड़ौदा (Bank of Baroda) LBO भर्ती 2026: बैंक ऑफ़ बड़ौदा की तरफ से 2482 लोकल बैंक ऑफिसर (LPO) भर्ती 2026 के लिए विज्ञापन संख्या BOB/HRM/REC/ADVT/2026/16 के तहत आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 18 अगस्त 2026 से 7 सितंबर 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से भर सकते हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन डिग्री के साथ कम से कम 1 साल का पोस्ट-क्वालिफिकेशन ऑफिसर अनुभव होना अनिवार्य है।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती का नाम | बैंक ऑफ बड़ौदा लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) 2026 |
| विज्ञापन संख्या | BOB/HRM/REC/ADVT/2026/16 |
| कुल पद | 2482 |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 18 अगस्त 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 7 सितंबर 2026 |
| आयु सीमा (01/08/2026 तक) | 21 से 30 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट) |
| आवेदन शुल्क | ₹850 (Gen/OBC/EWS) ₹175 (SC/ST/PWD/Women) |
| शैक्षणिक योग्यता | स्नातक डिग्री + न्यूनतम 1 वर्ष का कार्यानुभव |
आवेदन शुल्क (Application Fee)
इस भर्ती के लिए सामान्य (General), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) उम्मीदवारों को ₹850 का भुगतान करना होगा, जबकि एससी (SC), एसटी (ST), दिव्यांग (PWD) और महिला उम्मीदवारों के लिए ₹175 आवेदन शुल्क निर्धारित है। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यमों जैसे नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई (UPI) के जरिए आसानी से आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
आयु सीमा (Age Limit)
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है। आपकी आयु की गणना 1 अगस्त 2026 को आधार मानकर की जाएगी। इसके अतिरिक्त, आरक्षित वर्ग की श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव (Educational Qualification & Experience)
इस पद के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक (Bachelor's Degree) होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, उम्मीदवार के पास भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की दूसरी अनुसूची में शामिल किसी भी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक (Scheduled Commercial Bank) में अधिकारी (Officer) के पद पर न्यूनतम 1 वर्ष का कार्यानुभव (डिग्री प्राप्ति के बाद का) होना आवश्यक है; लिपिकीय संवर्ग (Clerical cadre) का अनुभव मान्य नहीं होगा।
इसके अतिरिक्त, आवेदक को उस राज्य की निर्दिष्ट स्थानीय भाषा को पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने में पूर्ण रूप से कुशल होना चाहिए। यदि उम्मीदवार के पास IC 38, NISM Series V-A, NISM Series XXI-A या NISM Series XIII में से कोई प्रमाण पत्र (Certification) है, तो उसे वरीयता/वांछनीय माना जाएगा।
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) LPO चयन प्रक्रिया (Selection Process)
बैंक ऑफ बड़ौदा में लोकल बैंक ऑफिसर पद के लिए चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से चार चरणों में पूरी होती है:
- प्रथम चरण: ऑनलाइन लिखित परीक्षा (Online Exam)
- द्वितीय चरण: स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा (Language Proficiency Test - LPT)
- तृतीय चरण: सामूहिक चर्चा (GD) या व्यक्तिगत साक्षात्कार (Personal Interview - PI)
- चतुर्थ चरण: दस्तावेज़ सत्यापन (DV) और मेडिकल परीक्षण (Medical Examination)
| महत्वपूर्ण लिंक | लिंक |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन करें (Apply Online) | यहाँ क्लिक करें |
| अधिसूचना पीडीएफ (Notification PDF) | यहाँ क्लिक करें |
| आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) | यहाँ क्लिक करें |
| व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें | यहाँ क्लिक करें |
| टेलीग्राम चैनल से जुड़ें | यहाँ क्लिक करें |
डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। धन्यवाद।
