VacancyResult.Com
UK High Court Bharti 2026: हाई कोर्ट में 398 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी

UK High Court Bharti 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से उत्तराखंड हाई कोर्ट में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 के 398 पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आयोग की तरफ से 15 जून 2026 को जारी किए गए इस नोटिफिकेशन के मुताबिक हाईकोर्ट में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के विभिन्न पदों के लिए आवेदन फॉर्म मांगे गए हैं। इसके लिए आवेदन फॉर्म भरने की शुरुआत 22 जून 2026 से होने वाली है और यह 6 जुलाई 2026 तक चलने वाली है।

UK High Court Bharti 2026 Overview Table

महत्वपूर्ण विवरण (Important Details) जानकारी (Information)
भर्ती बोर्ड का नाम उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC)
विभाग/संस्थान उत्तराखंड हाई कोर्ट (सिविल और फैमिली कोर्ट)
पदों के नाम जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 / पर्सनल असिस्टेंट
कुल पदों की संख्या 398 पद
विज्ञापन जारी तिथि 15 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 22 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 06 जुलाई 2026
फॉर्म संशोधन की तिथि 08 जुलाई से 10 जुलाई 2026
लिखित परीक्षा तिथि 23 अगस्त 2026
आयु सीमा 21 से 35 वर्ष (आयु गणना: 1 जनवरी 2026)
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा - स्किल टेस्ट (टाइपिंग)

महत्वपूर्ण अपडेट

उत्तराखंड स्टेनोग्राफर और जूनियर असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म का नोटिफिकेशन 15 जून 2026 को जारी हुआ। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 22 जून 2026 से शुरू होंगे और इसकी अंतिम तिथि 6 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। वहीं आवेदन फॉर्म में संशोधन की तिथि 8 जुलाई से 10 जुलाई 2026 के बीच निर्धारित की गई है। आपकी लिखित परीक्षा का आयोजन 23 अगस्त 2026 को किया जाएगा, जिसके एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन-चार दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे।

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता पदों के हिसाब से अलग-अलग निर्धारित की गई है। आपके पास कानून में स्नातक यानी एलएलबी की डिग्री होनी चाहिए, वहीं हिंदी और अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। जूनियर असिस्टेंट के लिए हिंदी टाइपिंग स्पीड कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट और कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होनी चाहिए।

जबकि स्टेनोग्राफर के लिए हिंदी शॉर्टहैंड 80 शब्द प्रति मिनट और हिंदी टाइपिंग 25 शब्द प्रति मिनट अनिवार्य है। विस्तृत जानकारी के लिए आप नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

क्या है आयु सीमा

आयु सीमा की बात की जाए तो आपकी आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आपकी आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग की श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी; जिसमें उत्तराखंड के एससी, एसटी, ओबीसी और स्वतंत्रता सेनानी के आश्रितों को 5 साल की छूट प्रदान की जाएगी, जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों को अधिकतम 10 साल की छूट प्रदान की जाएगी।

पदों का विवरण

398 पदों के लिए आवेदन फॉर्म मांगे गए हैं। जिसमें जूनियर असिस्टेंट के 259 पद हैं (इसमें सिविल कोर्ट के 230 और फैमिली कोर्ट के 29 पद शामिल हैं)। जबकि स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 / पर्सनल असिस्टेंट के 139 पद हैं (इसमें सिविल कोर्ट के 128 और Family Court के 11 पद शामिल हैं)।

क्या है चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन दो चरणों के माध्यम से पूरा किया जाएगा:

जिसमें लिखित परीक्षा होगी जहां ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे।

अगला चरण कौशल परीक्षण यानी आशुलिपि (Shortheand Test) और टाइपिंग टेस्ट लिया जाएगा।

कैसे करें आवेदन

उत्तराखंड हाई कोर्ट जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर रिक्रूटमेंट 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 

आवेदन करने के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी https://sssc.uk.gov.in/ पर जाकर रिक्रूटमेंट के विकल्प को चुनना होगा।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links) लिंक यहां देखें (Click Here)
ऑनलाइन आवेदन करें (Apply Online) Click Here
आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करें Download PDF
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) Visit Site
हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें Join Group
हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें Join Telegram

डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। धन्यवाद।