S
Vacancy Result

Sarkari Shikshak Bharti 2026: इस राज्य में 11000 पदों पर एक नई शिक्षक भर्ती

Sarkari Shikshak Bharti 2026: सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए गुजरात में एक बड़ी शिक्षक भर्ती देखने को मिली है जहां राज्य में प्राथमिक शिक्षक के लिए 11,000 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो भी उम्मीदवार शिक्षा के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं उनके लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट dpegujarat.in के माध्यम से भरे जाने शुरू हो चुके हैं। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन फार्म 15 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक भर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी इस आर्टिकल में आपको प्रदान की गई है।

Sarkari Shikshak Bharti 2026 के लिए महत्वपूर्ण अपडेट

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन फार्म 15 अप्रैल 2026 से भरे जाने शुरू होने जा रहे हैं। इसकी अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। आप ऑनलाइन माध्यम से इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

विवरण जानकारी
भर्ती का नाम गुजरात प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2026
कुल पद 11,000
आवेदन शुरू 15 अप्रैल 2026
अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2026
योग्यता D.El.Ed + TET-1 पास
वेबसाइट dpegujarat.in

क्या है शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए उम्मीदवार के पास TET-1 परीक्षा पास होना अनिवार्य है। साथ ही संबंधित शैक्षिक योग्यता के साथ भारत का नागरिक होना भी जरूरी है। शैक्षणिक योग्यता की बात की जाए तो उम्मीदवारों के पास Diploma in Elementary Education (D.El.Ed) होना चाहिए। अगर आप अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहे हैं तो भी आप इसके लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

क्या है पदों का विवरण

पदों के विवरण की बात की जाए तो 5,000 पद पहले से लंबित हैं जबकि 6,000 पद इस वर्ष जोड़े गए हैं। कुल मिलाकर 11,000 पदों पर यह भर्ती आयोजित होने जा रही है।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dpegujarat.in पर जाएं।

  • यहां संबंधित भर्ती के विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद उसमें दी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियां पढ़ लें।

  • उसके बाद आप यहां पर अपनी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करेंगे, जहां आपको पंजीकरण नंबर और आईडी मिलेगी।

  • पंजीकरण करने के बाद आपको आवेदन फॉर्म भरना होगा।

  • आवेदन फॉर्म भरने के साथ जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन फार्म को सबमिट कर दें।

  • ध्यान रहे, आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका प्रिंटआउट लेना बिल्कुल न भूलें।

डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। धन्यवाद।

Ashish Singh

Ashish Singh

एजुकेशन एक्सपर्ट और सरकारी जॉब की के फाउंडर। मुझे सरकारी नौकरी अपडेट्स और करियर गाइडेंस में 8 साल का लंबा अनुभव है।

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!