SarkariJobKey.Com
एसबीआई अप्रेंटिस भर्ती 2026: स्टेट बैंक में 7,150 पदों पर भर्ती की अंतिम तिथि आज

SBI Apprentice Bharti 2026: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से अप्रेंटिसशिप भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। कुल 7150 पदों का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। अप्रेंटिस भर्ती अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत आयोजित की जा रही है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की शुरुआत 19 मई 2026 से हुई थी, जहां 15 जून 2026 इसकी अंतिम तिथि निर्धारित है। आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं पूरी कर सकते हैं।

कुल 7150 पदों पर भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 7150 पदों पर भर्ती आयोजित की जा रही है। इसमें किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तक के उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

क्या हैं महत्वपूर्ण तिथियां

एसबीआई अप्रेंटिसशिप रिक्रूटमेंट 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 19 मई 2026 से आवेदन फॉर्म भरने का मौका दिया गया था, जिसकी अंतिम तिथि आज यानी 15 जून 2026 निर्धारित की गई है। अगर आपने अभी तक आवेदन फॉर्म नहीं भरा है तो जल्द आवेदन फॉर्म भर दें क्योंकि अंतिम तिथि के बाद किसी भी तरह का आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं आपकी ऑनलाइन परीक्षा जुलाई 2026 में आयोजित होने की संभावना है।

क्या है एजुकेशन क्वालिफिकेशन और आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास होना जरूरी है। वहीं स्थानीय भाषा परीक्षा के लिए स्थानीय भाषा का ज्ञान होना भी जरूरी है।

आयु सीमा की बात की जाए तो न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आपकी आयु की गणना 30 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की विस्तृत जानकारी के लिए आप नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

कितना है आवेदन शुल्क

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया अप्रेंटिसशिप भर्ती 2026 के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को ₹300 आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को कोई भी शुल्क नहीं देना होगा यानी वे निशुल्क आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

क्या है चयन प्रक्रिया

इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्थानीय भाषा परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आपकी परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित करवाई जाएगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद अन्य चरणों के आधार पर आपका अंतिम चयन किया जाएगा।

कितना है ट्रेनिंग पीरियड

चयनित होने वाले उम्मीदवारों को एक वर्ष की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण अवधि के दौरान उम्मीदवारों को बैंक द्वारा निर्धारित किया गया मासिक स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। अधिक जानकारी आप नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन

  • एसबीआई अप्रेंटिसशिप रिक्रूटमेंट 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां उन्हें सबसे पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी, इसके बाद लॉगिन करना है।
  • लॉगिन करने के बाद आपको ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने का विकल्प मिल जाएगा, जहां आपसे मांगी गई सभी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य सभी महत्वपूर्ण विवरण सही-सही भरने के बाद अपने जरूरी दस्तावेज जैसे कि फोटो, हस्ताक्षर और मार्कशीट अपलोड करने हैं।
  • अंत में आप आवेदन फॉर्म सबमिट करने से पहले आवेदन शुल्क का भुगतान करेंगे और आवेदन फॉर्म सबमिट कर देंगे।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका प्रिंटआउट लेना बिल्कुल न भूलें।
Important Links Click Here
SBI Apprentice Notification Download PDF
Apply Online Click Here
Official Website Visit Site
Join Telegram Join Now

डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। धन्यवाद।