S
Vacancy Result

UPSSSC Excise Constable Notification 2026: यूपी आबकारी सिपाही भर्ती का नोटिफिकेशन हुआ जारी, यहाँ से करें आवेदन

UPSSSC Excise Constable Bharti 2026: उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन(UPSSSC) की तरफ से आबकारी विभाग भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया अगर आप भी यूपी में आबकारी विभाग भर्ती के लिए इंतजार कर रहे थे तो ये आपके लिए एक सुनहरा अवसर होने जा रहा है।

UPSSSC Excise Constable Notification 2026

UPSSSC Excise Constable Notification 2026: महत्वपूर्ण अपडेट

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 722 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा इस भर्ती के लिए UPSSSC PET 2025 के आधार पर शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में शामिल हो पाएंगे ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की शुरुआत 4 जून 2026 से होगी इसकी अंतिम तिथि 24 जून 2026 निर्धारित की गई है भर्ती से जुड़ी सभी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से पूरी की जाएगी।

UPSSSC Excise Constable Notification 2026

विवरण जानकारी
कुल पद 722
पेट आधार PET 2025 के आधार पर शॉर्टलिस्ट
मुख्य परीक्षा केवल शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार शामिल होंगे
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ 4 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि 24 जून 2026
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in

कौन कर पाएगा आवेदन

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है साथ ही उन्होंने यूपी UPSSSC PET 2025 एक्साम क्वालीफाई किया हो सिर्फ पीईटी स्कोरकार्ड के आधार पर ही आपको मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

कितनी है आयु सीमा 

यूपी आबकारी सिपाही भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है आपकी आयु की गणना नोटिफिकेशन में दी गई शर्तों के आधार पर होगी वहीं आरक्षित श्रेणी में आने वाली उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

कितना है आवेदन शुल्क

यूपी आबकारी सिपाही भर्ती के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो सभी वर्गों की उम्मीदवारों को ₹25 आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा बिना आवेदन शुल्क भुगतान के आपका आवेदन फार्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

क्या है चयन प्रक्रिया 

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों का चयन पेट 2025 स्कोरकार्ड के आधार पर शार्ट लिस्ट के बाद मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी इसके बाद उनका शारीरिक दक्षता परीक्षण और शारीरिक मानक परीक्षण करवाया जाएगा अंत में मेरिट लिस्ट के आधार पर आपका फाइनल सिलेक्शन किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन 

यूपी आबकारी सिपाही भर्ती के लिए आवेदन फार्म की सभी प्रक्रिया उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से पूरी की जाएगी:-
  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाए
  • इसके बाद आप PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर से Login करें
  • अब आपके सामने आवेदन फार्म का लिंक मिलेगा जिस पर क्लिक करने के बाद आप उसमें मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियां भरेंगे और जरूरी दस्तावेज अपलोड करेंगे
  • अंत में आप आवेदन शुल्क का भुगतान करेंगे और आवेदन फॉर्म सबमिट कर देंगे।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें।

डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। धन्यवाद।

Ashish Singh

Ashish Singh

एजुकेशन एक्सपर्ट और सरकारी जॉब की के फाउंडर। मुझे सरकारी नौकरी अपडेट्स और करियर गाइडेंस में 8 साल का लंबा अनुभव है।

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!