VacancyResult.Com
उत्तर प्रदेश फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2026 – पूरी जानकारी, आवेदन 30 जून से शुरू

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन (Advt No. 12-Exam/2026) के तहत जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जून 2026 से शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 है, जबकि आवेदन में संशोधन (Correction) की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। परीक्षा की तिथि आयोग द्वारा बाद में घोषित की जाएगी।

उत्तर प्रदेश फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2026

उत्तर प्रदेश फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2026- कुल पद

इस भर्ती के माध्यम से 708 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

UP Forest Guard Recruitment 2026: Overview
भर्ती बोर्ड उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
पद का नाम फॉरेस्ट गार्ड (Forest Guard)
कुल पद 708
ऑनलाइन आवेदन शुरू 30 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026
आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026
शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास + UPSSSC PET 2025 वैध स्कोर कार्ड
आयु सीमा 18 से 40 वर्ष (01 जुलाई 2026 के अनुसार)
आवेदन शुल्क ₹25 (सभी वर्गों के लिए)
भुगतान का माध्यम डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI
चयन प्रक्रिया PET स्कोर → मुख्य परीक्षा → PST → PET → मेडिकल → दस्तावेज़ सत्यापन
परीक्षा तिथि बाद में घोषित की जाएगी
आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in
ऑनलाइन आवेदन लिंक Apply Online

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • आवेदन प्रारंभ: 30 जून 2026

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 20 जुलाई 2026

  • आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि: 27 जुलाई 2026

  • परीक्षा तिथि: बाद में घोषित की जाएगी

शैक्षणिक योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

  • अभ्यर्थी के पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है। इसी के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष

  • आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।

  • आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क

सभी वर्गों (सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस आदि) के लिए आवेदन शुल्क ₹25 निर्धारित किया गया है।

भुगतान ऑनलाइन माध्यम जैसे:

  • डेबिट कार्ड

  • क्रेडिट कार्ड

  • नेट बैंकिंग

  • यूपीआई

के माध्यम से किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया

  1. UPSSSC PET 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग।

  2. मुख्य लिखित परीक्षा।

  3. शारीरिक मानक परीक्षण (PST)।

  4. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)।

  5. मेडिकल परीक्षण।

  6. दस्तावेज़ सत्यापन।

  7. अंतिम चयन।

नोट: आवेदन केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ही करें। आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी पात्रता शर्तों की पुष्टि अवश्य कर लें।

डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। धन्यवाद।