VacancyResult.Com
SBI PO Recruitment 2026: एसबीआई PO के 1500 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) की तरफ से 18 जून 2026 को प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के 1500 पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन फॉर्म का नोटिफिकेशन 18 जून 2026 को जारी कर दिया गया है। आवेदन फॉर्म भरने की शुरुआत 18 जून 2026 से हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 8 जुलाई 2026 तक निर्धारित की गई है। इसकी प्रारंभिक परीक्षा 1 और 2 अगस्त 2026 को संभावित है, वहीं आपकी मुख्य परीक्षा 12 सितंबर 2026 को संभावित है।

विवरण (Particulars) महत्वपूर्ण जानकारी (Details)
भर्ती संगठन स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI)
पद का नाम प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO)
कुल पदों की संख्या 1,500 पद
आवेदन शुरू होने की तिथि 18 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 08 जुलाई 2026
प्रारंभिक परीक्षा (Pre Exam) तिथि 01 और 02 अगस्त 2026 (संभावित)
मुख्य परीक्षा (Mains Exam) तिथि 12 सितंबर 2026 (संभावित)
शैक्षणिक योग्यता स्नातक डिग्री (Graduation)
*अंतिम वर्ष/सेमेस्टर वाले भी पात्र (इंटरव्यू के समय प्रमाण पत्र जरूरी)
आयु सीमा (Age Limit) 21 से 30 वर्ष (आयु गणना: 1 अप्रैल 2026 के आधार पर)
*आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट
आवेदन शुल्क (Application Fee) General / OBC / EWS: ₹750
SC / ST / PwD: ₹0 (निशुल्क)
भुगतान का माध्यम ऑनलाइन (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI)
चयन प्रक्रिया (Selection Process) प्रारंभिक परीक्षा > मुख्य परीक्षा > ग्रुप डिस्कशन > इंटरव्यू

क्या है शैक्षणिक योग्यता?

योग्यता की बात की जाए तो किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी अनिवार्य है। अगर आप अंतिम वर्ष/सेमेस्टर में हैं तो भी आप आवेदन फॉर्म भर सकते हैं, शर्त यह है कि इंटरव्यू के समय आपको प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ेगी।

आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 30 वर्ष निर्धारित है। आपकी आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी, वहीं आरक्षित वर्ग की श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

कितना है आवेदन शुल्क?

आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 750 रुपये तथा एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को निशुल्क आवेदन करने का मौका मिला है। आप ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और UPI के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

क्या है चयन प्रक्रिया?

उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

कैसे करे आवेदन

  • आवेदन करने के लिए आपको एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट https://sbi.bank.in/ पर विजिट करना है।
  • यहाँ सबसे पहले नोटिफिकेशन डाउनलोड कर लेना है और उसमें दी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी ध्यानपूर्वरक पढ़ना है।
  • अगले चरण में आप रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करेंगे।
  • जिसके बाद लॉगइन करने के बाद आवेदन फॉर्म Apply करेंगे।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानी पूर्वक भरनी है।
  • जिसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज अपलोड करने है। 
  • अंत में आप आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करने से पहले एक बार preview देख लें कोई गलती हो उसे सुधार लें और आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें 
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट लेना बिल्कुल न भूलें।