VacancyResult.Com
UPSSSC OTR 2026: यूपीपीईटी वन टाइम रजिस्ट्रेशन शुरू, पीईटी विज्ञापन अगले महीने

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राज्य की आगामी भर्ती परीक्षाओं के लिए अपनी नई "वन टाइम रजिस्ट्रेशन" (OTR) प्रणाली को सक्रिय कर दिया है। सरकारी सेवा में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक क्रांतिकारी बदलाव है, जिससे अब बार-बार लंबी आवेदन प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत नहीं होगी।

UPSSSC OTR 2026

अगले महीने जारी होगा UPSSSC का विज्ञापन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से हर वर्ष आयोजित होने वाली पीईटी (PET) परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अगस्त महीने में जारी किया जाएगा। आवेदन फॉर्म भरने के लिए एक महीने का समय दिया जाएगा, वहीं समय पर ही आपकी परीक्षा आयोजित करवा ली जाएगी।

इस भर्ती में अच्छा स्कोर कार्ड प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को भविष्य में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की मुख्य भर्तियों में शामिल होने का मौका मिलता है। इसके स्कोर कार्ड के आधार पर ही आप विभिन्न पदों के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

UPSSSC PET 2026 Overview

विषय विवरण
परीक्षा का नाम UPSSSC PET 2026
पंजीकरण प्रक्रिया वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR)
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 14 जुलाई 2026
आयु सीमा 18 से 40 वर्ष (आरक्षित वर्ग को छूट)
न्यूनतम योग्यता 10वीं पास
परीक्षा पैटर्न 100 OMR आधारित प्रश्न (2 घंटे, 1/4 नेगेटिव मार्किंग)
आवेदन शुल्क सामान्य/OBC: ₹185, SC/ST: ₹95, दिव्यांग: ₹25
स्कोर कार्ड की वैधता 3 वर्ष

ओटीआर (OTR) की मुख्य विशेषताएं और उम्मीदवारों के लिए फायदे

ओटीआर एक डिजिटल रिपॉजिटरी की तरह काम करता है जहां आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षिक दस्तावेज केवल एक बार अपलोड करने होते हैं। एक बार पंजीकरण सफल होने पर आपको एक अद्वितीय ओटीआर नंबर आवंटित किया जाएगा। भविष्य में निकलने वाली किसी भी भर्ती के लिए आवेदन करते समय, आपका डेटा स्वतः ही प्रदर्शित हो जाएगा, जिससे त्रुटियों की संभावना कम होगी और समय की भारी बचत होगी।

Read also:-

बिहार फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती 2026 (Bihar  Forest Range Officer Bharti 2026 Online  Form): आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और महत्वपूर्ण तिथियाँ

महत्वपूर्ण कार्यक्रम

  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 14 जुलाई 2026
  • अंतिम तिथि: पंजीकरण की कोई निश्चित अंतिम तिथि नहीं है, यह निरंतर खुली रहने वाली प्रक्रिया है।

निःशुल्क सेवा

आयोग ने इस सुविधा को सभी वर्गों के लिए पूर्णतः निःशुल्क रखा है। सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांगजन सहित किसी भी श्रेणी के उम्मीदवार को इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।

पात्रता मानदंड

  • आयु सीमा: 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी अभ्यर्थी पंजीकरण के पात्र हैं।
  • योग्यता: न्यूनतम 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर और उच्च डिग्री धारक अपनी जानकारी अपडेट कर सकते हैं। अपनी सभी डिग्रियों का विवरण एक साथ दर्ज करना भविष्य के लिए लाभकारी होगा।

पंजीकरण की सरल प्रक्रिया

  1. पंजीकरण पोर्टल पर अपनी बुनियादी प्रोफाइल और व्यक्तिगत जानकारी भरें।
  2. ईमेल और मोबाइल ओटीपी के माध्यम से अपनी पहचान सत्यापित करें।
  3. शैक्षिक प्रमाण पत्र और पेशेवर अनुभव का स्पष्ट विवरण दर्ज करें।
  4. अपनी स्पष्ट फोटो और डिजिटल हस्ताक्षर अपलोड करें।
  5. फॉर्म सबमिट करें और अपना स्थायी ओटीआर नंबर नोट कर लें।

क्या है PET के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता?

उत्तर प्रदेश में PET परीक्षा के माध्यम से विभिन्न सरकारी नौकरियों में सुनहरा मौका मिलता है। इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास और आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित है। वहीं, आरक्षित वर्ग की श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

क्या है एग्जाम पैटर्न?

परीक्षा में आपसे 100 OMR बेस्ट प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-चौथाई अंक काट लिया जाएगा। परीक्षा के लिए आपको 2 घंटे का समय दिया जाएगा।

कितना होगा PET के लिए आवेदन शुल्क?

वन टाइम रजिस्ट्रेशन के लिए निशुल्क सुविधा है लेकिन पेट आवेदन फॉर्म भरने के लिए आपको सामान्य और ओबीसी कैटेगरी के लिए ₹185 एससी एसटी उम्मीदवारों के लिए 95 और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए ₹25 आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा।

PET स्कोर कार्ड की मान्यता

PET परीक्षा के लिए पहले स्कोर कार्ड 1 साल के लिए मान्य होता था, जिसे अब बढ़ाकर 3 साल कर दिया गया है। अगर आप अच्छा स्कोर प्राप्त कर लेते हैं, तो आप उस स्कोर के आधार पर 3 साल तक आगामी भर्तियों में शामिल हो पाएंगे।

विषय विवरण
Official Website Click Here
OTR Link Click Here

डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। धन्यवाद।