VacancyResult.Com
UPSSSC Assistant Accountant Recruitment 2026: यूपी में एक बड़ी भर्ती 1829 पदों के लिए आवेदन शुरू

यूपीएसएसएससी (UPSSSC) में लेखा परीक्षक और सहायक लेखाकार भर्ती 2026 के विज्ञापन संख्या: 14-परीक्षा/2026 के तहत 1829 रिक्त पदों पर आवेदन फॉर्म भरे जाने शुरू हो चुके हैं। यह भर्ती पेट (PET) 2025 के आधार पर हो रही है। पात्र उम्मीदवार 14 जुलाई 2026 से 3 अगस्त 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग कर भर सकते हैं।

UPSSSC Assistant Accountant Recruitment 2026
विवरण जानकारी
संस्था यूपीएसएसएससी (UPSSSC)
पद का नाम लेखा परीक्षक और सहायक लेखाकार
कुल पद 1829
योग्यता B.Com / लेखांकन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा + PET 2025 + O Level (विज्ञापन अवश्य देखें।)
आयु सीमा 21-40 वर्ष
आवेदन शुरू 14 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 3 अगस्त 2026
आधिकारिक वेबसाइट
upsssc.gov.in

क्या है महत्वपूर्ण अपडेट

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 14 जुलाई से 3 अगस्त 2026 तक चलने वाले हैं। वहीं आवेदन फॉर्म में संशोधन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 निश्चित है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से अपने आवेदन फॉर्म से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं पूरी कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1829 पद आरक्षित हैं, जिसमें से 1606 पद सहायक लेखाकार और 223 पद लेखा परीक्षक (Auditor) के शामिल हैं। विस्तृत जानकारी आपको नोटिफिकेशन में दी गई है।

क्या है शैक्षणिक योग्यता

शैक्षणिक योग्यता की बात की जाए तो उम्मीदवार के पास सबसे पहले शॉर्टलिस्ट पेट (PET) स्कोर कार्ड 2025 होना अनिवार्य है। अगर आपने यूपीएसएसएससी की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में स्कोर प्राप्त किया है, तो आप इसके लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

वहीं शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री (B.Com) या लेखांकन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा होना जरूरी है।

साथ ही आपको कंप्यूटर प्रमाण पत्र भी देना पड़ेगा यह प्रमाण पत्र एनआईईएलआईटी (डीओईएसीसी) ओ लेवल कंप्यूटर संचालन प्रमाण पत्र है

क्या है आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष निर्धारित है वही उत्तर प्रदेश सरकार के नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में आरक्षित वर्ग की श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को छूट भी प्रदान की जाती है आपकी आयु की गणना 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी विस्तृत जानकारी के लिए आप नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क

सभी उम्मीदवारों के लिए 25 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित है आप ऑनलाइन माध्यम से अपने आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

क्या है चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन पेट 2025 शॉर्टलिस्ट के बाद मुख्य परीक्षा और अंत में दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होता है।

परीक्षा में आपसे 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रश्नों को हल करने के लिए आपको 2 घंटे का समय दिया जाता है। इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन भी है, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए आपके 0.25 अंक कटेंगे।

लिंक विवरण लिंक
नोटिफिकेशन यहाँ क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन यहाँ क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

1. यूपीएसएसएससी लेखा परीक्षक और सहायक लेखाकार भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: आवेदन की अंतिम तिथि 3 अगस्त 2026 है।

2. इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

उत्तर: उम्मीदवार के पास वाणिज्य में स्नातक (B.Com) या लेखांकन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, साथ ही पेट (PET) 2025 स्कोर कार्ड और ओ लेवल कंप्यूटर प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।

3. परीक्षा में नकारात्मक अंकन (Negative Marking) है क्या?

उत्तर: हाँ, इस परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक का नकारात्मक अंकन है।

4. आयु सीमा क्या है?

उत्तर: आवेदन के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

5. आवेदन कहाँ से करें?

उत्तर: पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अस्वीकरण (Disclaimer)

यह लेख केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी प्रकार के आवेदन या महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले, कृपया यूपीएसएसएससी (UPSSSC) की आधिकारिक वेबसाइट (upsssc.gov.in) और जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें। हम सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं, लेकिन किसी भी प्रकार की त्रुटि या बदलाव के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।