रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की तरफ से आरआरबी ग्रुप डी CEN 09/2025 परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है। आपकी परीक्षा 3 अगस्त 2026 से 21 अगस्त 2026 तक आयोजित करवाई जाएगी। रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2024 का परिणाम आने के बाद अब 2025 भर्ती प्रक्रिया की तैयारियां तेज हो चुकी हैं। इस भर्ती अभियान के तहत 22,195 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती बोर्ड | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
| भर्ती का नाम | RRB Group D CEN 09/2025 |
| कुल पद | 22,195 |
| परीक्षा तिथि | 3 अगस्त 2026 से 21 अगस्त 2026 |
| City Intimation Slip | 25 जुलाई 2026 (संभावित) |
| Admit Card | परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले |
| परीक्षा मोड | CBT (Computer Based Test) |
| अवधि | 90 मिनट |
| कुल प्रश्न | 100 |
| नेगेटिव मार्किंग | प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती |
कब जारी होगी आपकी City Intimation Slip?
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से 3 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक ग्रुप डी की परीक्षाएं आयोजित करवाई जाएंगी। उम्मीदवारों की City Intimation Slip 25 जुलाई 2026 से जारी की जाएगी। इस स्लिप के माध्यम से उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर (Exam City) और परीक्षा तिथि की जानकारी मिल जाएगी।
कब आएंगे आपके Admit Card?
Exam City Intimation Slip जारी होने के बाद उम्मीदवारों को उनकी परीक्षा तिथि की जानकारी मिल जाएगी। इसके बाद परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर Admit Card जारी कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार अपने Registration Number और Date of Birth की सहायता से Admit Card तथा City Intimation Slip डाउनलोड कर सकेंगे।
तीन शिफ्ट में आयोजित होगी आपकी परीक्षा
RRB Group D की परीक्षा Computer Based Test (CBT) मोड में आयोजित करवाई जाएगी। देशभर के 200 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा तीन शिफ्टों में आयोजित होगी। इसमें सुबह, दोपहर और शाम की शिफ्ट शामिल रहेंगी। प्रत्येक उम्मीदवार को परीक्षा पूरी करने के लिए 90 मिनट (डेढ़ घंटे) का समय दिया जाएगा।
क्या है परीक्षा पैटर्न?
इस परीक्षा में उम्मीदवारों को 90 मिनट में 100 प्रश्न हल करने होंगे। दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को नियमानुसार अतिरिक्त समय दिया जाएगा। परीक्षा में निम्न विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे:
- जनरल साइंस (General Science)
- मैथमेटिक्स (Mathematics)
- जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग (General Intelligence & Reasoning)
- जनरल अवेयरनेस एवं करंट अफेयर्स (General Awareness & Current Affairs)
इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटा जाएगा। यानी यदि आपके तीन उत्तर गलत हो जाते हैं, तो आपका एक सही उत्तर के बराबर अंक कट जाएगा। इसलिए प्रश्नों का उत्तर सोच-समझकर दें और अनावश्यक अनुमान लगाने से बचें।
रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर बनाए रखें नजर
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrbapply.gov.in/ पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें। इसके अलावा संबंधित क्षेत्रीय RRB वेबसाइट पर भी समय-समय पर अपडेट चेक करते रहें। किसी भी प्रकार की फर्जी वेबसाइट या भ्रामक सूचना से बचें और केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें।
RRB GROUP D EXAM DATE NOTICE
डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। धन्यवाद।

