UPTET Admit Card 2026 Out: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आ चुकी है। परीक्षा की एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। यदि आपने अभी तक इसे चेक नहीं किया है, तो जल्द से जल्द चेक कर लें। इसके माध्यम से आप अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, यूपीटीईटी 2026 के एडमिट कार्ड भी अगले 2 से 3 दिनों में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाने की संभावना है।
यूपीटीईटी 2026: महत्वपूर्ण जानकारी
|
विवरण |
जानकारी |
|---|---|
|
परीक्षा का नाम |
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 |
|
परीक्षा तिथि |
2, 3 और 4 जुलाई 2026 |
|
एग्जाम सिटी स्लिप |
22 जून 2026 (जारी) |
|
एडमिट कार्ड तिथि |
30 जून 2026 (संभावित) |
|
डाउनलोड मोड |
ऑनलाइन |
|
स्थिति |
एडमिट कार्ड जल्द जारी होंगे |
|
आधिकारिक वेबसाइट |
upessc.up.gov.in |
यूपीटीईटी 2026 एडमिट कार्ड कब आएगा?
यूपीटीईटी 2026 परीक्षा का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को किया जाना प्रस्तावित है। परीक्षा के एडमिट कार्ड 30 जून 2026 को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी अपने लॉगिन विवरण की सहायता से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
कैसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड?
UPTET 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद होम पेज पर दिए गए लॉगिन विकल्प का चयन करें।
- अब अपना आवेदन संख्या (Application Number), पासवर्ड तथा जन्मतिथि दर्ज करें।
- सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- सबमिट करते ही आपकी सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- इसी प्रक्रिया का उपयोग एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए भी किया जाएगा। हालांकि, अभी एडमिट कार्ड जारी नहीं किए गए हैं।
