VacancyResult.Com
NICL Assistant Recruitment 2026: 500 पदों पर भर्ती, यहाँ करें ऑनलाइन आवेदन

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की तरफ से 500 पदों पर एक नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह नोटिफिकेशन असिस्टेंट क्लास 3 कैडेट के लिए जारी किया गया है। उम्मीदवारों के लिए नोटिफिकेशन 17 जुलाई 2026 को जारी किया गया था। इसके आवेदन फॉर्म 18 जुलाई 2026 से भरे जाने शुरू हो चुके हैं, जो 7 अगस्त 2026 तक चलेंगे। बीमा क्षेत्र में एक बेहतर और प्रतिष्ठित करियर बनाने के लिए स्नातक पास उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा मौका है।

NICL Assistant Recruitment 2026

NICL Assistant Recruitment 2026 (Overview)

घटना (Event) तिथि (Date)
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 17 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 18 जुलाई 2026 (सुबह 12:01 बजे से)
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक)
ऑनलाइन परीक्षा - चरण I (प्रारंभिक) 27 अगस्त 2026
ऑनलाइन परीक्षा - चरण II (मुख्य) 30 अक्टूबर 2026

आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता

NICL सहायक भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 से 30 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी। सरकारी नियमानुसार आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। इस भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 850 रुपये आवेदन शुल्क है। वहीं, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और एक्स-सर्विसमैन (ESM) उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से शुल्क जमा कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन

  • नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाएं। वहां 'रिक्रूटमेंट' (Recruitment) सेक्शन में 'अप्लाई ऑनलाइन' लिंक पर क्लिक करें।
  • नए कैंडिडेट को रजिस्ट्रेशन करना होगा, जहाँ ईमेल आईडी और संपर्क विवरण के माध्यम से जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद, सभी आवश्यक शैक्षणिक जानकारी भरें और फोटो, हस्ताक्षर, बाएं अंगूठे का निशान (Left Thumb Impression) और हाथ से लिखा घोषणापत्र (Handwritten Declaration) अपलोड करें।
  • अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करने से पहले आवेदन फॉर्म का रिव्यु जरूर कर लें।
  • अंत में, सबमिट किए गए आवेदन का एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विवरण लिंक
NICL Assistant Recruitment 2026 Notification PDF यहाँ क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइट Click Here

डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। धन्यवाद।