VacancyResult.Com
IBPS SO Recruitment 2026: 745 पदों पर नई भर्ती, आवेदन शुरू

आईबीपीएस में स्पेशल ऑफिसर(CRP SPL-XVI) परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आ चुकी है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान यानी आईबीपीएस की तरफ से स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। IBPS SO Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 1 जुलाई से अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। कुल 745 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें 21 जुलाई 2026 अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।

IBPS SO Recruitment 2026

📋 IBPS स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) XVI भर्ती 2026 : संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
🏢 भर्ती संस्था IBPS (Institute of Banking Personnel Selection)
📄 परीक्षा का नाम IBPS स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) XVI भर्ती 2026
🟢 ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ 01 जुलाई 2026
🔴 आवेदन की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2026
💳 शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2026
📝 प्रारंभिक (Pre) परीक्षा अगस्त 2026
🎫 प्रवेश पत्र परीक्षा से पहले
📢 प्रारंभिक परीक्षा परिणाम सितंबर / अक्टूबर 2026
📚 मुख्य (Mains) परीक्षा नवंबर 2026
🏆 मुख्य परीक्षा परिणाम नवंबर 2026
🎂 आयु सीमा 20 से 30 वर्ष (01/07/2026 के अनुसार)
🎁 आयु में छूट IBPS SO XVI भर्ती नियमों के अनुसार
💰 आवेदन शुल्क General / EWS / OBC : ₹850

SC / ST / PwBD : ₹175
💻 शुल्क भुगतान ऑनलाइन / ऑफलाइन
📌 कुल पद 745

आयु सीमा

आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर (IBPS SO) भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। कृपया आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपनी श्रेणी के अनुसार आयु सीमा की जाँच अवश्य करें।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

इस भर्ती प्रक्रिया में विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएँ निर्धारित की गई हैं। कुछ पदों के लिए बैचलर डिग्री, तो कुछ के लिए मास्टर डिग्री या डिप्लोमा अनिवार्य है।

पदों के अनुसार योग्यता का विवरण अलग-अलग है, इसलिए सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। भ्रम की स्थिति से बचने के लिए हमने यहाँ संक्षिप्त जानकारी दी है, लेकिन विस्तृत योग्यता विवरण के लिए हमने आर्टिकल में आधिकारिक नोटिफिकेशन का लिंक उपलब्ध करा दिया है।

कितना है आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी के हिसाब से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को 175 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा।

क्या है चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार आयोजित करवाया जाएगा।

कितनी है सैलरी

इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को प्रतिमाह 48,480 रुपये से 85,920 रुपये तक की सैलरी प्रदान की जाएगी।

Apply Online:- Click Here

Download Notification:- Click Here

डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। धन्यवाद।