VacancyResult.Com
RRB Technician 2026 Recruitment: 6,565 पदों पर भर्ती प्रक्रिया के आवेदन शुरू

RRB Technician 2026 Recruitment: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से टेक्नीशियन (CEN 02/2026) के तहत कुल 6,565 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रचलित है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in के माध्यम से अपना आवेदन फॉर्म 30 जून 2026 से 29 जुलाई 2026 तक भर सकते हैं। वहीं फीस भुगतान की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

RRB Technician 2026 Recruitment
विवरण महत्वपूर्ण जानकारी
भर्ती बोर्ड रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
विज्ञापन संख्या CEN 02/2026
कुल पद (Vacancies) 6,565 रिक्तियां
पदों के नाम Technician Grade-I Signal & Technician Grade-III
आवेदन का तरीका केवल ऑनलाइन (Online)
आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियां

विवरण तिथि
आवेदन शुरू होने की तिथि 30 जून 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026

क्या है शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित है। टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल के पदों के लिए भौतिकी (Physics), इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस या आईटी में बीएससी डिग्री, अथवा इंजीनियरिंग में डिग्री/डिप्लोमा होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी आप आधिकारिक अधिसूचना (Notification) में देख सकते हैं।

जबकि टेक्निशियन ग्रेड थर्ड के लिए दसवीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट या 12वीं पीसीएम यानी फिजिक्स केमिस्ट्री मैथ विषय के साथ होनी चाहिए।

आयु सीमा

आयु सीमा की बात की जाए तो Technician Grade-I Signal के लिए 18 से 33 वर्ष और Technician Grade-III के लिए 18 से 30 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आपकी आयु की गणना 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी। वहीं आरक्षित श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

कितना है आवेदन शुल्क

श्रेणी आवेदन शुल्क (रिफंड विवरण)
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस ₹500 (परीक्षा बाद ₹400 रिफंड)
एससी / एसटी / एक्स-सर्विसमैन / पीडब्ल्यूडी / महिला ₹250 (परीक्षा बाद ₹250 रिफंड)

क्या है चयन प्रक्रिया

  • कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT)
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल एग्जामिनेशन

कैसे करें अपना आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
  • पहली बार आवेदन करने वाले उम्मीदवार पंजीकरण (Registration) करें।
  • लॉग इन करें और संबंधित विज्ञापन संख्या CEN 02/2026 टेक्नीशियन भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने रेलवे जोन के अनुसार आवेदन फॉर्म भरें।
  • शैक्षणिक योग्यता और व्यक्तिगत विवरण दर्ज करें।
  • फोटो और हस्ताक्षर जैसे आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले प्रीव्यू चेक करें और फिर फाइनल सबमिट करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लें।

Important Links

RRB Technician CEN 02/2026 Detailed Notification Notification
RRB Technician CEN 02/2026 Apply Online Apply Online
Railway Recruitment Board (RRB) Official Website RRB

अस्वीकरण (Disclaimer): यहाँ दी गई सभी जानकारी केवल सूचनार्थ है। कृपया आवेदन करने से पूर्व RRB की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन अवश्य जांच लें। किसी भी प्रकार की त्रुटि या बदलाव के लिए हम उत्तरदायी नहीं होंगे।