VacancyResult.Com
राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2026: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन

राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। रा.उ.न्या.जो./ परीक्षा प्रकोष्ठ / अधीनस्थ न्यायालय / आशुलिपिक/2026/1032 के तहत कुल 163 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके आवेदन फॉर्म 22 जुलाई 2026 दोपहर 1:00 बजे से शुरू हो चुके हैं। आप 10 अगस्त 2026 शाम 5:00 बजे तक अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। वहीं, फीस भुगतान की अंतिम तिथि भी 21 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2026

राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर रिक्रूटमेंट 2026 ओवरव्यू

राजस्थान हाई कोर्ट जोधपुर की तरफ से स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 और ग्रेड 3 के पदों के लिए आवेदन फॉर्म मांगे गए हैं, जिसमें हिंदी और इंग्लिश स्टेनोग्राफी जानने वाले उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाना होगा।

विवरण विवरण
भर्ती संस्था राजस्थान हाई कोर्ट
पद का नाम स्टेनोग्राफर (ग्रेड 2 और 3)
कुल पद 163
विज्ञापन तिथि 17 जुलाई 2026
आवेदन शुरू होने की तिथि 22 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026
फीस भुगतान की अंतिम तिथि 11 अगस्त 2026
आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in

क्या है इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का 12वीं पास तथा मान्यता प्राप्त कंप्यूटर योग्यता (जैसे ओ लेवल सर्टिफिकेट) या उसके समकक्ष कंप्यूटर योग्यता होनी अनिवार्य है।

उम्मीदवार का चयन स्टेनोग्राफी टेस्ट, कंप्यूटर टेस्ट तथा फिर सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

पदों के आधार पर शैक्षणिक योग्यता अलग अलग है कृपया नोटिफिकेशन अवश्य चेक करे लें।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए सामान्य और अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपए, ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस (राजस्थान) के उम्मीदवारों के लिए ₹600 और एससी, एसटी एवं दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए ₹450 आवेदन शुल्क निर्धारित है।

कितनी है आयु सीमा?

इस भर्ती के लिए आपकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। आपकी आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। साथ ही, राजस्थान सरकार के नियमानुसार आरक्षित वर्ग की श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

कैसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को राजस्थान उच्च न्यायालय के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा

  1. यहाँ उन्हें सबसे पहले नया पंजीकरण करना होगा।
  2. पंजीकरण करने के बाद, आपसे आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी और जरूरी दस्तावेज (जैसे फोटो, हस्ताक्षर) अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका प्रिंटआउट लेना बिल्कुल न भूलें।

महत्वपूर्ण लिंक्स

विवरण लिंक
नोटिफिकेशन पीडीएफ Click Here
आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करें Click Here
आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in

डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। धन्यवाद।