यूको बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2026: यूको बैंक ने वर्ष 2026-27 के लिए स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। बैंक में 'मैनेजर' (MMGS-II) स्तर के कुल 20 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें AI/ML और साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञों के पद शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार 29 अगस्त से 18 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
| इवेंट (Event) | विवरण (Details) |
|---|---|
| संस्था | यूको बैंक (UCO Bank) |
| पद का नाम | स्पेशलिस्ट ऑफिसर (मैनेजर - AI/ML & साइबर सिक्योरिटी) MMGS-II |
| विज्ञापन संख्या | HO/HRM/RECR/2026-27/COM-01 |
| कुल रिक्तियां | 20 पद |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 29 अगस्त 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 18 सितंबर 2026 |
| आवेदन शुल्क | ₹850/- (Gen/OBC/EWS) | ₹175/- (SC/ST/PwBD/महिला) |
| आयु सीमा | 25 से 35 वर्ष (01/08/2026 के अनुसार) |
| शैक्षणिक योग्यता | B.E./B.Tech/M.E./M.Tech/MCA/M.Sc + 3 वर्ष का अनुभव |
| चयन प्रक्रिया | शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा/GD (यदि आवश्यक हो), पर्सनल इंटरव्यू |
| वेतनमान | ₹64,820 – ₹93,960/- प्रतिमाह + भत्ते |
| आधिकारिक वेबसाइट | uco.bank.in |
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
यूको बैंक SO भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 अगस्त 2026 से शुरू हो चुके हैं। ऑनलाइन फॉर्म भरने और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 18 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। परीक्षा अथवा साक्षात्कार की तिथि बैंक द्वारा यथासमय आधिकारिक पोर्टल पर सूचित की जाएगी।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹850/- निर्धारित है। वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PwBD) और महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹175/- रखा गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई) से किया जा सकता है।
आयु सीमा (Age Limit)
उम्मीदवार की आयु 01 अगस्त 2026 के अनुसार न्यूनतम 25 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी (SC/ST को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष तथा PwBD अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की छूट देय होगी)।
पद विवरण एवं शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)
| पद का नाम | पद संख्या | शैक्षणिक योग्यता |
|---|---|---|
| Manager (AI/ML) | 10 | B.E./B.Tech/M.E./M.Tech/MCA (CS/IT/AI-ML/Data Science) न्यूनतम 50% अंकों के साथ एवं 3 वर्ष का संबंधित कार्य अनुभव। |
| Manager (Cyber Security) | 10 | B.E./B.Tech/M.E./M.Tech/M.Sc/MCA (CS/IT/Software Engg/ECE) न्यूनतम 50% अंकों के साथ एवं 3 वर्ष का संबंधित कार्य अनुभव। |
कृपया शैक्षणिक योग्यता के विस्तृत विवरण के लिए पूरा विज्ञापन पढें।
वर्गवार रिक्तियों का विवरण (Category Wise Vacancy)
| श्रेणी (Category) | रिक्तियों की संख्या |
|---|---|
| अनारक्षित (UR) | 12 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 04 |
| आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) | 02 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 02 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 00 |
| कुल पद | 20 |
चयन प्रक्रिया एवं अन्य शर्तें (Selection Process)
यूको बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के अंतर्गत अभ्यर्थियों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर होगा:
- प्राप्त आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग / स्क्रीनिंग
- ऑनलाइन परीक्षा / ग्रुप डिस्कशन (यदि आवश्यकता हुई तो)
- पर्सनल इंटरव्यू (साक्षात्कार)
- दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षण
अन्य शर्तें: चयनित उम्मीदवारों के लिए 1 वर्ष की प्रोबेशन अवधि होगी तथा न्यूनतम 2 वर्ष की सेवा हेतु ₹2,00,000/- का सर्विस बॉन्ड लागू रहेगा।
आवेदन कैसे करें? (How to Apply)
- यूको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट uco.bank.in पर जाएं।
- Career > Recruitment Opportunities सेक्शन पर क्लिक करें।
- संबंधित विज्ञापन (HO/HRM/RECR/2026-27/COM-01) के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और व्यक्तिगत विवरण भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद अंतिम आवेदन का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
| महत्वपूर्ण लिंक (Important Links) | लिंक (Link) |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन करें (Apply Online) | यहाँ क्लिक करें |
| आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करें (Download Notification) | यहाँ क्लिक करें |
| करियर पेज (Recruitment Opportunities) | यहाँ क्लिक करें |
| आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) | यहाँ क्लिक करें |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Q1. यूको बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 18 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।
Q2. इस भर्ती के लिए कुल कितने पदों पर अधिसूचना जारी की गई है?
उत्तर: यूको बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (मैनेजर - AI/ML और साइबर सिक्योरिटी) के कुल 20 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है।
Q3. यूको बैंक SO भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
उत्तर: योग्य उम्मीदवार यूको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट uco.bank.in के करियर सेक्शन पर जाकर 18 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।