आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2026 का संक्षिप्त नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। आपके ऑनलाइन पंजीकरण 1 अगस्त 2026 से शुरू होकर 21 अगस्त 2026 तक चलने वाले हैं। आपकी प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर 2026 में आयोजित होगी। इसके बाद आपका परिणाम नवंबर में जारी कर दिया जाएगा। 27 दिसंबर 2026 को आपकी मुख्य परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। इस बार क्लर्क के पद को Customer Service Associates (CSA) नाम दिया गया है। आपका पूरा नोटिफिकेशन 1 अगस्त को जारी किया जाएगा।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन | 1 Aug - 21 Aug 2026 |
| प्रारंभिक परीक्षा | Oct 2026 |
| मुख्य परीक्षा | 27 Dec 2026 |
| आयु सीमा | 20 - 28 वर्ष |
| शैक्षणिक योग्यता | स्नातक |
| चयन प्रक्रिया | प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा |
क्या है आयु सीमा
इस भर्ती के लिए 20 से 28 वर्ष के उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आरक्षित वर्ग की श्रेणी में आने वाले अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
क्या है शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी अनिवार्य है।
क्या है चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
विशेष सूचना
इस भर्ती का अभी शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी हुआ है। पूरा नोटिफिकेशन 31 जुलाई या 1 अगस्त 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। कृपया सटीक और विस्तृत अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करना न भूलें।
डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। धन्यवाद।

