VacancyResult.Com
State Bank of India (SBI) जूनियर एसोसिएट क्लर्क के 9124 पदों पर भर्ती 2026

State Bank of India (SBI) जूनियर एसोसिएट क्लर्क भर्ती 2026 के आवेदन फॉर्म भरे जाने शुरू हो चुके हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 9124 पदों के लिए आवेदन फॉर्म भरने की शुरुआत 11 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक चलने वाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथियां पर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

SBI Junior Associate Clerk Recruitment 2026 के 9124 पदों पर आवेदन शुरू

SBI Clerk Bharti 2026 का विवरण (Recruitment Overview)

श्रेणी विवरण
भर्ती का नाम SBI जूनियर एसोसिएट क्लर्क 2026
कुल पद 9124
शुरू होने की तिथि 11 अगस्त 2026
अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026
आवेदन शुल्क सामान्य/OBC/EWS - 750 INR
आयु सीमा 20-28 वर्ष

महत्वपूर्ण तिथियां

State Bank of India (SBI) जूनियर एसोसिएट क्लर्क भर्ती 2026 के आवेदन फॉर्म 11 अगस्त 2026 से भरे जाने शुरू हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, फीस भुगतान की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित है। इसकी परीक्षा तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी।

आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले सामान्य, OBC और EWS उम्मीदवारों को 750 रुपये, जबकि SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों को निःशुल्क आवेदन फॉर्म भरने का मौका दिया गया है। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम का इस्तेमाल कर, जिसमें क्रेडिट card, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI के माध्यम से बड़ी आसानी से अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

क्या है आयु सीमा?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी, जिसमें न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित है। वहीं, आरक्षित श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। विस्तृत विवरण के लिए आप नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

किन पदों पर हो रही है भर्तियां?

यह भर्ती कुल 9134 पदों पर हो रही है। इसमें SBI जूनियर एसोसिएट क्लर्क रेगुलर के 7680 पद, जबकि SBI जूनियर एसोसिएट क्लर्क बैकलॉग के 1444 पद शामिल हैं। 

पद का विवरण श्रेणी पदों की संख्या
SBI क्लर्क रेगुलर अनारक्षित (UR) 3253
ईडब्ल्यूएस (EWS) 760
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 1716
अनुसूचित जाति (SC) 1114
अनुसूचित जनजाति (ST) 837

क्या है शैक्षणिक योग्यता?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) पास होना चाहिए। अगर स्नातक कर रहे हैं, तो भी अपना आवेदन भर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन चेक करें।

चयन प्रक्रिया

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में क्लर्क (जूनियर एसोसिएट) पद के चयन की प्रक्रिया मुख्यतः तीन प्रमुख चरणों में संपन्न होती है। इसके प्रथम चरण में अभ्यर्थियों को प्रारंभिक परीक्षा (Phase-I Prelims) में सफलता प्राप्त करनी होती है। प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार द्वितीय चरण के अंतर्गत मुख्य परीक्षा (Phase-II Mains) के लिए पात्र होते हैं। अंतिम चरण में अभ्यर्थियों की पात्रता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय भाषा परीक्षण (Local Language Test) और दस्तावेजों का सत्यापन (Document Verification) किया जाता है।

कैसे करें आवेदन?

  1. State Bank of India (SBI) जूनियर एसोसिएट क्लर्क भर्ती 2026 के लिए आवेदन फॉर्म भरने के लिए आपको सबसे पहले संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर आना है।
  2. यहाँ आपको सबसे पहले दिए गए नोटिफिकेशन को विस्तार से पढ़ लेना है और अपनी योग्यताएं चेक कर लेनी हैं।
  3. अगर आप नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के आधार पर पात्र हैं, तो आप 'Apply Online' के लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
  4. अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी और जरूरी दस्तावेज, जैसे कि फोटो और सिग्नेचर, अपलोड करने के बाद वेरीफाई कर लें कि कहीं कोई गलती तो नहीं है।
  5. अंत में आप आवेदन शुल्क का भुगतान करेंगे और आवेदन फॉर्म सबमिट कर देंगे।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

लिंक का नाम एक्शन
आधिकारिक नोटिफिकेशन यहाँ क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन करें यहाँ क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइट यहाँ क्लिक करें

सामान्य प्रश्न (FAQs)

1. Q: SBI क्लर्क भर्ती 2026 के लिए कुल कितने पद हैं?
A: इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 9124 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

2. Q: आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
A: आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 है।

3. Q: आवेदन शुल्क कितना है?
A: सामान्य, OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है।

4. Q: इस भर्ती के लिए आयु सीमा क्या है?
A: इस पद के लिए आयु सीमा 20 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है।

5. Q: शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
A: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) होना आवश्यक है।

डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। धन्यवाद।

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!