VacancyResult.Com
SBI Clerk Recruitment 2026 Special Drive के 1538 पदों पर भर्ती

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) के 1538 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है।पात्र भारतीय नागरिक 07 अगस्त 2026 से 27 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, राज्यवार पदों की संख्या, चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न से संबंधित पूरी जानकारी अधिसूचना में देख सकते हैं।

SBI Clerk Recruitment 2026
Event Information
संस्थाभारतीय स्टेट बैंक (SBI)
पद का नामजूनियर एसोसिएट (क्लर्क)
विज्ञापन संख्या(Advt No. CRPD/CR/SPLDRIVE/2026-27/16)
कुल रिक्तियां1538
आवेदन शुरू होने की तिथि07 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि27 अगस्त 2026
आवेदन शुल्कसामान्य/ओबीसी: ₹750 | एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी: ₹0
आयु सीमा (01/04/2026 तक)20 - 28 वर्ष (नियमों के अनुसार छूट)
शैक्षणिक योग्यताकिसी भी विषय में स्नातक डिग्री
चयन प्रक्रियाप्रीलिम्स, मेन्स और स्थानीय भाषा परीक्षण
प्रारंभिक परीक्षासितंबर 2026
मुख्य परीक्षाअक्टूबर/नवंबर 2026
SBI Clerk Recruitment 2026

SBI Clerk 2026 Important Dates

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा जूनियर एसोसिएट्स (क्लर्क) के पदों पर भर्ती के लिए विशेष भर्ती अभियान 2026 का संक्षिप्त विवरण जारी किया गया है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 7 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 27 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam) का आयोजन सितंबर 2026 में किया जाएगा, जबकि मुख्य परीक्षा (Main Exam) अक्टूबर या नवंबर 2026 में आयोजित होगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 10 दिन पूर्व जारी किए जाएंगे।

SBI Clerk 2026 Application Fee

आवेदन शुल्क के रूप में OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि SC, ST, PwBD, XS और DXS वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पूर्णतः नि:शुल्क (Rs. 0/-) है। परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है।

SBI Clerk 2026 Age Limit

1 अप्रैल 2026 की स्थिति के अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। इसका तात्पर्य यह है कि उम्मीदवार का जन्म 02 अप्रैल 1998 से 01 अप्रैल 2006 के बीच होना चाहिए (जिसमें ये दोनों तिथियां भी शामिल हैं)। इसके अतिरिक्त, एसबीआई के नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है, जिसके तहत ओबीसी श्रेणी के लिए 3 वर्ष, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (SC/ST) के लिए 5 वर्ष, दिव्यांगजनों (PwBD) के लिए 13 से 15 वर्ष तथा भूतपूर्व सैनिकों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

SBI Clerk 2026 पात्रता और शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)

इस पद के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री 31/12/2026 तक या उससे पहले पूर्ण होनी आवश्यक है। अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत (Appearing) छात्र भी प्रोविज़नली (अनंतिम रूप से) आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही, उम्मीदवार को अपने चुने गए राज्य या केंद्र शासित प्रदेश (State/UT) की स्थानीय भाषा को पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने में पूरी तरह से सक्षम व निपुण होना अनिवार्य है।

SBI Clerk 2026 SBI क्लर्क चयन प्रक्रिया

SBI क्लर्क भर्ती प्रक्रिया में जूनियर एसोशिएट पद के लिए अभ्यर्थियों का चयन तीन चरणों में किया जाता है। इसकी शुरुआत प्रथम चरण: प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) से होती है, इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थी द्वितीय चरण: मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए क्वालीफाई करते हैं, जहाँ उनके समग्र ज्ञान और विश्लेषणात्मक कौशल का मूल्यांकन होता है। अंत में, उम्मीदवारों को तृतीय चरण: स्थानीय भाषा परीक्षा (LLPT) से गुजरना होता है ताकि आवेदन किए गए राज्य की भाषा में उनकी पकड़ का पता चल सके। इस पूरी प्रक्रिया में कोई साक्षात्कार (Interview) नहीं होता है।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links) लिंक (Link)
ऑनलाइन आवेदन करें (Apply Online)यहाँ क्लिक करें
आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करें (Download Notification)यहाँ क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website)यहाँ क्लिक करें
व्हाट्सएप चैनल से जुड़ेंयहाँ क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल से जुड़ेंयहाँ क्लिक करें

डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। धन्यवाद।

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!