VacancyResult.Com

UPSSSC PET Exam Date 2026: यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 की परीक्षा तिथि आगे बढ़ाई गई

📌 Quick Update / UPSSSC PET 2026 Revised Exam Schedule: यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 परीक्षा के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब यह परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर 2026 की बजाए 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। आप आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर पर नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं जिसका सीधा लिंक हमने आर्टिकल के अंत में दी गई टेबल में प्रदान कर दिया है।

UPSSSC PET 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 का आधिकारिक विज्ञापन (संख्या: 16-परीक्षा/2026) जारी कर दिया है। राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में समूह 'ख' (Group B) और समूह 'ग' (Group C) के पदों पर होने वाली आगामी भर्तियों में शामिल होने के लिए यह परीक्षा अनिवार्य है। आयोग द्वारा 01 अगस्त 2026 को अधिसूचना जारी की गई है। अभ्यर्थी 03 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन जमा करने और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 07 सितंबर 2026 (Extended) निर्धारित की गई है।

UPSSSC PET 2026 Overview Table

विवरण श्रेणी (Event) विवरण / जानकारी (Details)
संस्थाउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
पद का नामप्रारंभिक अर्हता परीक्षा (Preliminary Eligibility Test - PET) 2026
विज्ञापन संख्या16-Pariksha/2026
कुल रिक्तियांविभिन्न विभागों में बाद में भर्तियों के हिसाब से पद निर्धारित होंगे (अर्हता परीक्षा)
अधिसूचना तिथि01 अगस्त 2026
आवेदन शुरू होने की तिथि03 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि07 सितंबर 2026 (Extended)
आवेदन शुल्कGen/OBC/EWS: ₹185, SC/ST: ₹95, PH/PWD: ₹25
आयु सीमा18 से 40 वर्ष (01 जुलाई 2026 के अनुसार)
शैक्षणिक योग्यता10वीं (हाई स्कूल) पास या समकक्ष
आधिकारिक वेबसाइटupsssc.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

UPSSSC PET 2026 भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सभी मुख्य तिथियों का विवरण नीचे तालिका में दिया गया है:

कार्यक्रम (Event) तिथि (Date)
विज्ञापन जारी होने की तिथि01-08-2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि03-08-2026
ऑनलाइन आवेदन / शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि07-09-2026 (Extended)
आवेदन संशोधन विंडो खुलने की तिथि10-08-2026
शुल्क समायोजन एवं आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि08-09-2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथिपरीक्षा से पूर्व जारी किया जाएगा
परीक्षा की तिथि25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 (संशोधित)

UPSSSC PET 2026 आवेदन शुल्क विवरण

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अनारक्षित (UR), सामान्य, EWS और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को कुल ₹185 का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए कुल शुल्क ₹95 निर्धारित किया गया है। दिव्यांग (PWD) आवेदकों को ₹25 का प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा। अभ्यर्थी अपने शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI या SBI ई-चालान के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।

आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता

यूपीएसएसएससी पीईटी (UP PET) 2026 के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जिसकी गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। इस परीक्षा के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (हाई स्कूल) या इसके समकक्ष पास होना अनिवार्य है।

आवेदन कैसे करें (How to Apply Online UPSSSC PET 2026)

  1. आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  2. One Time Registration (OTR) प्रक्रिया पूरी करें।
  3. वेबसाइट पर 'Live Advertisements' या 'Notifications' सेक्शन पर जाएं।
  4. 'PET 2026' के लिंक पर क्लिक करें और 'Apply' चुनें।
  5. अपना विवरण भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  7. आवेदन सबमिट करें और प्रिंट आउट निकालें।

महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links) लिंक (Link)
Download Exam Date Noticeयहाँ क्लिक करें (Click Here)
One Time Registration (OTR)यहाँ क्लिक करें (Click Here)
ऑनलाइन आवेदन करें (Apply Online)यहाँ क्लिक करें (Click Here)
आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करें (Download Notification)यहाँ क्लिक करें (Click Here)
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website)upsssc.gov.in

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1. UPSSSC PET 2026 की परीक्षा कब आयोजित होगी?
उत्तर: यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

Q2. UP PET 2026 के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उत्तर: उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं (हाई स्कूल) या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

Q3. UPSSSC PET 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
उत्तर: योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर OTR प्रक्रिया पूरी करके ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इंकार नहीं कर सकते हैं। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें। धन्यवाद।
Ashish Singh
✓
Verified Creator

Ashish Singh

Founder & Lead Educational Analyst

प्रतियोगी परीक्षाओं, सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक सूचनाओं के सही, सटीक और त्वरित विश्लेषण के लिए समर्पित। हमारा लक्ष्य छात्रों को सबसे सरल और स्पष्ट जानकारी देना है।

8+ Years Experience
100k+ Active Readers
100% Authentic Updates
WhatsApp WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!