UP Police Bharti News: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी आ चुकी है जहां 32000 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती के लिए उम्र सीमा में अधिकतम 3 साल की छूट सभी वर्गों के उम्मीदवारों को दी गई है। यह भर्ती आरक्षी नागरिक पुलिस, आरक्षी पीएसी या सशस्त्र पुलिस, आरक्षी विशेष सुरक्षा बल, महिला बटालियन हेतु महिला आरक्षी, जेल वार्डन पुरुष एवं महिला दोनों के लिए छूट प्रदान की गई है।

UP Police Bharti News
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सरकार की तरफ से यह निर्णय लिया गया है कि इस भर्ती प्रक्रिया के लिए अधिकतम आयु सीमा में सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। यह छूट केवल एक बार के लिए दी गई है। इसका मतलब है कि अगर आपकी उम्र जनरल या अन्य कैटेगरी में एक, दो या तीन साल ज्यादा हो रही थी तो अब आप फॉर्म भरने के योग्य हो सकते हैं। वर्तमान में कुल 32679 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है।

31 दिसंबर से हुए थे आवेदन शुरू
इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से शुरू हुई थी, जिसके अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। अब वे उम्मीदवार भी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं जो 3 साल ओवरएज हो गए थे।
छात्र लगा रहे थे सरकार से गुहार
आयु सीमा में छूट को लेकर छात्रों की तरफ से ट्विटर पर ट्रेंड चलाया गया। इसके बाद छात्र अपने स्थानीय विधायक और क्षेत्रीय नेताओं से भी मिले। उन्होंने ज्ञापन भी सौंपा ताकि मुख्यमंत्री जी आयु सीमा में छूट को लेकर आदेश जारी कर दें। कई अभ्यर्थी जनता दरबार में भी मुख्यमंत्री जी से मिले। इसके बाद मंत्री जी ने उन्हें दिलासा दिया था कि हम सभी वर्गों को 3 साल की छूट दे रहे हैं। आवेदन फॉर्म के साथ छूट न दिए जाने के बाद छात्र चिंतित नजर आए। इसके बाद उन्होंने ट्विटर पर ट्रेंड चलाया ताकि सरकार को इस मामले के लिए आगाह किया जाए।
हालांकि सरकार ने भी इस मामले में ज्यादा देरी नहीं की और आज ही एक प्रेस नोट जारी कर दिया जिसमें छूट की बात कही गई है।
आधिकारिक वेबसाइट:- https://uppbpb.gov.in/
डिस्क्लेमर:- इस सूचना का उद्देश्य केवल अभ्यर्थियों को सामान्य जानकारी प्रदान करना है। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अंतिम और आधिकारिक विवरण यूपी सरकार या उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा जारी अधिसूचना/प्रेस नोट में ही मान्य होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों और नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। किसी भी प्रकार की त्रुटि, परिवर्तन या अद्यतन के लिए सरकार/भर्ती बोर्ड ही जिम्मेदार होगा।
Read more:-