SSC GD EXAM DATE OUT: कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से आयोजित होने वाली एसएससी जीडी भर्ती की संभावित परीक्षा तिथि घोषित हो चुकी है। उम्मीदवार परीक्षा तिथि की जानकारी पीडीएफ लिंक के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से एसएससी जीडी, मल्टीटास्किंग स्टाफ और हवलदार के पदों पर परीक्षा की तिथियां घोषित हो चुकी हैं। उम्मीदवार परीक्षा कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। सभी महत्वपूर्ण विवरण एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

एमटीएस और हवलदार के लिए कुल 7,948 पदों के लिए परीक्षा आयोजित होने जा रही है। एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2026 चक्र के लिए बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, असम राइफल्स और एसएसएफ जैसी विभिन्न बलों में कुल 25,487 पदों के लिए आवेदन फॉर्म भरे जाने हैं।
क्या हैं महत्वपूर्ण तिथियां
कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से मल्टीटास्किंग स्टाफ और हवलदार की परीक्षा 4 फरवरी 2026 से आयोजित होगी। इसके लिए सेल्फ स्लाटिंग 15 जनवरी 2026 से शुरू होने जा रही है। वहीं कांस्टेबल जीडी के पदों पर परीक्षा 23 फरवरी 2026 से शुरू होने की संभावना है। आप नीचे दिए स्क्रीनशॉट या नोटिस का पीडीएफ़ डाउनलोड कर देख सकते हैं।

| Download Notice | Click Here |
| Official Website | Click Here |
Read more:-