WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!

RRB Notification 2026: रेलवे में 22000+ पदों पर आवेदन 21 जनवरी से

RRB Notification 2026: साल 2026 लग चुका है और यह साल बहुत से अभ्यर्थियों के लिए सफलता लाने जा रहा है। यहां एक तरफ कई नई भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी हुए हैं, जिसमें भारतीय रेलवे की तरफ से 22000 से अधिक पदों पर लेवल वन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के जरिए असिस्टेंट ट्रैक मैनेजर एवं विभिन्न तकनीकी विभागों के पदों पर भर्ती आयोजित होने जा रही है। रेलवे भर्ती बोर्ड की अधिसूचना संख्या CEN 09/2025 के तहत यह नियुक्तियां होने जा रही हैं।

RRB Notification 2026

क्या हैं महत्वपूर्ण तारीखें

रेलवे भर्ती बोर्ड के कैलेंडर के आधार पर साल की शुरुआत हो चुकी है। शॉर्ट नोटिफिकेशन 23 दिसंबर 2025 की बात की जा रही है जिसके बाद विस्तृत नोटिफिकेशन 20 जनवरी 2026 को जारी किया जाएगा। इसके साथ ही 21 जनवरी 2026 से आवेदन फॉर्म भरने की शुरुआत हो जाएगी, जिनकी अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026 रात 11:59 तक निर्धारित की गई है। हालांकि अभी आधिकारिक वेबसाइट पर कोई नोटिस जारी नहीं है। लेकिन कलैंडर की माने तो जल्द ही आपका विज्ञापन जारी होगा।

क्या है शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। वहीं उन उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जा सकती है जिनके पास आईटीआई सर्टिफिकेट या नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट है।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आपकी आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग की श्रेणी में आने वाले ओबीसी वर्ग को 3 साल की और एससी/एसटी वर्ग को अधिकतम 5 साल की आयु सीमा में छूट सरकारी नियमों के अनुसार प्रदान की जाएगी।

क्या है चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट, शारीरिक दक्षता परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अंत में मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

कितना मिलेगा वेतन

चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के आधार पर पे मैट्रिक्स के लेवल वन के अनुसार वेतन प्रदान किया जाएगा, जिसमें शुरुआती मूल वेतन 18000 रुपए होगा। इसमें महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और अन्य रेलवे सुविधाएं जुड़ी होंगी।

कैसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाकर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और आवेदन फॉर्म भरने की सभी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क की बात की जाए तो उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी के हिसाब से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को ₹500 शुल्क देना होगा, जिसमें से ₹400 सीबीटी परीक्षा में उपस्थित होने के बाद वापस कर दिए जाएंगे। जबकि एससी, एसटी, महिलाएं और दिव्यांग उम्मीदवारों को ₹250 आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना होगा।

ये जानकारी मीडिया सोर्स पर आधारित है आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है।

डिस्क्लेमर

यह जानकारी सिर्फ सूचनात्मक उद्देश्य से आपको प्रदान की गई है। जिसका सोर्स कई बड़े मीडिया पोर्टल हैं अधिक और सटीक जानकारी के लिए हमारी सलाह है कि आप रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए शॉर्ट नोटिस को अवश्य पढ़ें। किसी भी त्रुटि की स्थिति में आधिकारिक वेबसाइट पर दिया हुआ नोटिफिकेशन ही मान्य होगा। आपको लगातार रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करते रहना चाहिए।

Read more:-

Leave a Comment