WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!

Government Jobs 2025: जनवरी में 70 हजार पदों के लिए करें आवेदन

Government Jobs 2025: देश भर में सरकारी नौकरियों के लिए करोड़ों छात्र तैयारी करते हैं। यह साल भी खत्म होने जा रहा है, इसलिए अभी चल रही कुछ भर्तियों के लिए आप आवेदन फॉर्म कर सकते हैं। इन दिनों देशभर में 70 हजार से अधिक पदों के लिए भर्तियों के आवेदन फॉर्म भरे जा रहे हैं, तो आप इसे अभी आवेदन करें।

यूपी पुलिस भर्ती

यूपी पुलिस मे एक बड़ी भर्ती देखने को मिली है जहाँ 32,679 पदों के लिए एक बम्पर भर्ती देखने को मिली है जहां आवेदन फॉर्म में 31 दिसंबर 2025 को शुरू हो चुके हैं जिसके आवेदन की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 जनवरी निर्धारित की गई है। इस भर्ती के लिए 12 वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट:- https://uppbpb.gov.in/

यूपी लेखपाल भर्ती

यूपी में इस समय बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। यहां 7000 से अधिक पदों के लिए उम्मीदवारों के आवेदन फॉर्म 29 दिसंबर 2025 से भरे जाने शुरू हो चुके हैं। उम्मीदवार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट:- https://upsssc.gov.in/

यूपी पुलिस के 537 पद

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से सब इंस्पेक्टर गोपनीय, सहायक सब इंस्पेक्टर क्लर्क, सहायक सब इंस्पेक्टर लेख के कुल 537 पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए स्नातक पास उम्मीदवार 19 जनवरी 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से भर सकते हैं। सभी उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर जाकर आवेदन फॉर्म से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं पूरी कर सकते हैं।

डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025

डीएसएसएसबी विभाग की तरफ से एमटीएस के 714 रिक्त पदों को भरे जाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 17 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक अपने आवेदन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से भर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://dsssb.delhi.gov.in/ पर जाकर विस्तृत जानकारी हासिल कर सकते हैं।

यूपी मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2025

उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से चिकित्सा विभाग में 2158 पदों पर आवेदन फॉर्म भरने का सुनहरा मौका मिला है। अगर आप मेडिकल क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो आप उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस नोटिफिकेशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां और आवेदन फॉर्म से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं पूरी कर सकते हैं। कई पदों के लिए भर्तियां निकली हैं, जिसकी आयु सीमा अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता पदों के आधार पर अलग-अलग निश्चित है। उम्मीदवार 22 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से भर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट:- https://uppsc.up.nic.in/

डिस्क्लेमर (Disclaimer): यह जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए साझा की गई है। हालांकि हमने शुद्धता सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास किया है, लेकिन उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी विस्तृत अधिसूचना (Official Notification) को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें। किसी भी विसंगति की स्थिति में विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना ही मान्य होगी। धन्यवाद!

Read more:-

Leave a Comment