RRB Technician City Slip Out: रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार आरआरबी टेक्नीशियन की एग्जाम सिटी स्लिप 25 फरवरी 2026 को जारी कर दी गई है। सिटी इंटीमेशन स्लिप उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा से कुछ समय पहले आपकी परीक्षा शहर और परीक्षा केंद्र के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए यह बहुत ही जरूरी होती है। इसमें आपकी परीक्षा सिटी, तारीख और शिफ्ट की जानकारी मिल जाती है।

कब आयोजित होगी आपकी आरआरबी टेक्नीशियन परीक्षा
जैसा कि आपको पता है कि आपकी सिटी इंटीमेशन स्लिप 25 फरवरी 2026 को जारी कर दी गई है। सीबीटी एग्जाम की तारीख 6, 9, 10 और 13 मार्च 2026 निश्चित है। वहीं आपका एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी होना शुरू होगा।
परीक्षा शहर स्लिप में मिलेगी यह जानकारी
आपकी सिटी इंटीमेशन स्लिप में अभ्यर्थी का नाम, आवेदन विवरण, परीक्षा का शहर, परीक्षा तिथि और शिफ्ट टाइमिंग का विवरण होता है। यह आपकी परीक्षा हॉल तक पहुंचने से पहले ही टिकट या रहने का इंतजाम करने में मददगार होती है, ताकि आप आखिरी समय में हड़बड़ी न करें।
कैसे डाउनलोड करें सिटी इंटीमेशन स्लिप
अगर आपने भी आरआरबी टेक्नीशियन पद के लिए आवेदन फॉर्म भरा है तो आपको सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां आपको होम पेज पर ही “RRB Technician City Intimation Slip 2026” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब आप अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ को दर्ज करेंगे। - इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आपकी परीक्षा शहर स्लिप की जानकारी आ जाएगी।
- इसे आप चाहें तो डाउनलोड करके सेव कर सकते हैं।
यह आपकी परीक्षा में जाने के लिए यात्रा व्यवस्था और आगे की तैयारी के लिए मददगार साबित होती है। हालांकि आपको परीक्षा हॉल में इसकी कोई जरूरत नहीं होती। परीक्षा हॉल में आपको एडमिट कार्ड ले जाना होता है, जो कि परीक्षा से चार दिन पहले जारी किया जाएगा।
| RRB Technician City Slip Direct Link: | Click Here |
डिसक्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बढ़ती गई है फिर भी हम इसमें मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि किसी भी अपडेट को एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए अपडेट से मिलान अवश्य कर लें ताकि आपको किसी भी तरह की सुविधा न हो हमारा उद्देश्य आपको सामान्य जानकारी प्रदान करना है। धन्यवाद