VacancyResult.Com

Pashudhan Prasar Adhikari Online Form 2026: अभी करें 1251 पदों के लिए आवेदन

उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन यानी यूपीएसएसएससी, लखनऊ की तरफ से एक नई भर्ती का नोटिफिकेशन विज्ञापन संख्या-17-परीक्षा/2026 जारी किया गया है, जिसके तहत लाइव स्टॉक एक्सटेंशन ऑफिसर (पशुधन प्रसार अधिकारी) के 1251 पदों के लिए आवेदन फॉर्म 9 सितंबर 2026 से भरे जाने शुरू हुए हैं, जिनकी अंतिम तिथि 29 सितंबर 2026 को समाप्त हो रही है। विस्तृत जानकारी के लिए पूरा आर्टिकल ध्यान से पढ़ें।

विषय सूची (Table of Contents)

UPSSSC Livestock Extension Officer Recruitment 2026 Overview Table

इवेंट (Event) विवरण (Details)
संस्था / भर्ती बोर्डउत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC)
पद का नामलाइव स्टॉक एक्सटेंशन ऑफिसर (पशुधन प्रसार अधिकारी)
विज्ञापन संख्या17-परीक्षा/2026
कुल रिक्तियां1251 पद
वेतनमान (Salary)नियमानुसार
नौकरी का स्थानउत्तर प्रदेश
आवेदन शुरू होने की तिथि9 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि29 सितंबर 2026
आवेदन का माध्यमऑनलाइन (Online)
आयु सीमा21 से 40 वर्ष
शैक्षणिक योग्यताPET 2025 स्कोरकार्ड और 12वीं (बायोलॉजी) तथा डिप्लोमा
चयन प्रक्रियापीईटी शॉर्टलिस्टिंग और मुख्य परीक्षा
आधिकारिक वेबसाइटupsssc.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तारीखों का पूरा विवरण नीचे तालिका में दिया गया है:

विवरण (Event) तिथि (Date)
अधिसूचना जारी होने की तिथि10 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि9 सितंबर 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि29 सितंबर 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि29 सितंबर 2026
फॉर्म संशोधन (Correction Window)6 अक्टूबर 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथिजल्द उपलब्ध
परीक्षा तिथिबाद में घोषित की जाएगी

रिक्ति विवरण (Vacancy Details)

कुल 1251 पदों पर भर्ती के लिए रिक्तियों का विवरण नीचे दिया गया है:

श्रेणी (Category) / पद कुल पद (Total Posts)
लाइव स्टॉक एक्सटेंशन ऑफिसर1251 पद
कुल रिक्तियां (Total)1251 पद

आवेदन शुल्क (Application Fee)

अभ्यर्थियों के लिए श्रेणीवार निर्धारित आवेदन शुल्क और ऑनलाइन भुगतान विधियों का विवरण नीचे दिया गया है:

श्रेणी (Category) आवेदन शुल्क (Fee)
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस (Gen/OBC/EWS)₹ 25 /-
एससी / एसटी (SC / ST)₹ 25 /-
दिव्यांग / महिला अभ्यर्थी₹ 25 /-
भुगतान का माध्यमडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI या SBI चालान

आयु सीमा (Age Limit)

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आपकी आयु की गणना 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग की श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। विस्तृत विवरण के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य देखें।

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)

लाइवस्टॉक एक्सटेंशन ऑफिसर के 1251 पदों के लिए उम्मीदवार का सबसे पहले पीईटी 2025 परीक्षा में वैलिड स्कोरकार्ड होना जरूरी है। उम्मीदवार का 10+2 यानी 12वीं बायोलॉजी ग्रुप से होना चाहिए। साथ ही 2 साल का डिप्लोमा इन लाइवस्टॉक एक्सटेंशन किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी से होना चाहिए। वहीं आपको देवनागरी लिपि (हिंदी) में काम करने का ज्ञान होना चाहिए। यदि आप योग्य हैं, तो इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। कृपया पूरी जानकारी के लिए नोटिफिकेशन अवश्य चेक कर ले।

वेतनमान / सैलरी (Salary & Pay Scale)

चयनित अभ्यर्थियों को मिलने वाला वेतनमान यूपीएसएसएससी के नियमों के अनुसार निर्धारित होगा। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्ते भी नियमानुसार देय होते हैं। पूरी जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  • पीईटी 2025 के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग (रिक्ति से 15 गुना उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा)
  • मुख्य लिखित परीक्षा (100 प्रश्न, 100 अंक, 2 घंटे का समय, 0.25 नेगेटिव मार्किंग)
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
  • चिकित्सा परीक्षण (Medical Test)

आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • पीईटी 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करें।
  • लॉगिन करते ही आपकी स्क्रीन पर पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती का लिंक दिखेगा। इसमें मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज जैसे कि फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • सभी श्रेणियों के लिए निर्धारित ₹25 आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म को प्रीव्यू कर लें, यदि कोई गलती हो तो सुधार लें और फिर सबमिट कर दें।
  • अंत में इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित अपने पास रख लें।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links) लिंक (Link)
ऑनलाइन आवेदन करें (Apply Online)यहाँ क्लिक करें
आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करें (Download Notification)यहाँ क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website)यहाँ क्लिक करें

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1. UPSSSC Livestock Extension Officer के लिए ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू हुए हैं?
यूपीएसएसएससी पशुधन प्रसार अधिकारी के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 सितंबर 2026 से शुरू हो गए हैं।
Q2. UPSSSC Livestock Extension Officer में आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date) क्या है?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।
Q3. UPSSSC Livestock Extension Officer में कुल कितने पदों पर भर्ती निकली है?
इस भर्ती के तहत लाइवस्टॉक एक्सटेंशन ऑफिसर (पशुधन प्रसार अधिकारी) के कुल 1251 पदों पर रिक्तियां जारी की गई हैं।
Q4. इस भर्ती के लिए एजुकेशन क्वालिफिकेशन (शैक्षणिक योग्यता) क्या है?
उम्मीदवार के पास UPSSSC PET 2025 का वैलिड स्कोरकार्ड, 12वीं (बायोलॉजी ग्रुप) और 2 वर्षीय पशुधन प्रसार डिप्लोमा होना चाहिए।
Q5. UPSSSC Livestock Extension Officer के लिए आयु सीमा (Age Limit) कितनी होनी चाहिए?
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष (1 जुलाई 2026 के अनुसार) होनी चाहिए।
डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इंकार नहीं कर सकते हैं। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें। धन्यवाद।
Ashish Singh
✓
Verified Creator

Ashish Singh

Founder & Lead Educational Analyst

प्रतियोगी परीक्षाओं, सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक सूचनाओं के सही, सटीक और त्वरित विश्लेषण के लिए समर्पित। हमारा लक्ष्य छात्रों को सबसे सरल और स्पष्ट जानकारी देना है।

8+ Years Experience
100k+ Active Readers
100% Authentic Updates
WhatsApp WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!