-->
VacancyResult.Com
इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर वायु भर्ती 2026: नोटिफिकेशन जारी, यहाँ से करें ऑनलाइन आवेदन

भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर सत्र 2026 के लिए अग्निवीर वायु भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके लिए आवेदन फॉर्म 6 जुलाई 2026 से भरे जाने शुरू हो चुके हैं, और आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष और अधिकतम आयु 22 वर्ष होनी चाहिए। इस लेख में इस भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं।

विवरण जानकारी
आवेदन प्रारंभ तिथि 6 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2026
परीक्षा तिथि 22-23 सितंबर 2026
आयु सीमा 17.5-22 वर्ष
आवेदन शुल्क 550 INR + 18% GST
योग्यता इंटरमीडिएट/डिप्लोमा (50% अंकों के साथ)

भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

भारतीय वायु सेना अग्निवीर वायु इंटेक 02/2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 6 जुलाई 2026 से भरे जाने शुरू हो चुके हैं। इसके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है, वहीं शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि भी 26 जुलाई 2026 निश्चित है। आपकी परीक्षा 22 और 23 सितंबर 2026 को आयोजित करवाई जाएगी, वहीं आपका एडमिट कार्ड परीक्षा से दो-तीन दिन पहले जारी कर दिया जाएगा।

क्या है शैक्षणिक योग्यता

न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता की बात की जाए तो उम्मीदवारों के पास गणित, भौतिकी और अंग्रेजी विषयों के साथ इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना चाहिए। कुल मिलाकर कम से कम 50% अंक और अंग्रेजी में 50% अंक प्राप्त किए हों, या संबंधित विषयों में न्यूनतम 50% अंक और अंग्रेजी में 50% अंकों के साथ तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता थोड़ी तकनीकी है, इसलिए इसका स्क्रीनशॉट नीचे प्रदान किया गया है, जिसमें आप बिना किसी भ्रम के सटीक विवरण देख सकते हैं। पूरी जानकारी आपको नोटिफिकेशन में प्रदान करवा दी जाएगी।

आयु सीमा

इसके लिए आयु सीमा न्यूनतम 17.5 वर्ष और अधिकतम 22 वर्ष निर्धारित है। आपकी आयु 1 जुलाई 2005 से 1 जनवरी 2010 के बीच होनी चाहिए। वहीं, सरकारी नियमानुसार आरक्षित वर्ग की श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को छूट भी प्रदान की जाएगी।

कितना है आवेदन शुल्क

इसके लिए आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 550 रुपये के साथ 18% जीएसटी अतिरिक्त देना होगा। जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए भी 550 रुपये + 18% जीएसटी समान रूप से देय होगा। उम्मीदवारों के लिए भुगतान करने का तरीका डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और मोबाइल वॉलेट के साथ कुछ अन्य विकल्प भी उपलब्ध हैं। ध्यान रहे, बिना आवेदन शुल्क के भुगतान के आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विवरण लिंक / जानकारी
आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in