-->
VacancyResult.Com
UPSSSC Cane Supervisor Bharti 2026: गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर आवेदन शुरू!

उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन की तरफ से एक नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। UPSSSC गन्ना पर्यवेक्षक (Sugarcane Supervisor) Recruitment 2026 के तहत 1182 पदों पर आवेदन फॉर्म भरने की शुरुआत 7 जुलाई 2026 से हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 28 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। आप UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से अपने आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क और अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में।

UPSSSC Cane Supervisor Bharti 2026

विवरण (Details) जानकारी (Information)
Recruitment Name UPSSSC Cane Supervisor Recruitment 2026
Total Posts 1182
Application Start Date 7 July 2026
Last Date 28 July 2026
Age Limit 21-40 years (as of 1 July 2026)
Application Fee ₹25
Official Website upsssc.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियां

उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली जाती हैं। इस बार विज्ञापन संख्या 13-Exam/2026 के तहत नई भर्ती का विज्ञापन जारी हो चुका है। हालांकि यह विज्ञापन 12 मई 2026 को ही जारी कर दिया गया था, जिसके आवेदन फॉर्म भरने की शुरुआत 7 जुलाई 2026 से हो चुकी है। आप 28 जुलाई 2026 तक अपने आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

UP Sugarcane Supervisor (गन्ना पर्यवेक्षक) भर्ती के लिए UPSSSC PET 2025 परीक्षा का स्कोर कार्ड होना चाहिए। वहीं न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता की बात की जाए तो उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से Agriculture में डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही कंप्यूटर योग्यता के रूप में एक प्रमाणपत्र होना भी जरूरी है। यह प्रमाणपत्र NIELIT से O Level डिप्लोमा या किसी अन्य मान्यता प्राप्त संस्थान से Computer Science में कम से कम 1 वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए। अन्य शर्तों की बात की जाए तो आपको हिंदी (देवनागरी लिपि) पढ़ना और लिखना आना चाहिए। अपनी सुविधा और मेरी सलाह के अनुसार आपको एक बार विस्तृत नोटिफिकेशन में दी गई पूरी जानकारी स्वयं भी अवश्य सत्यापित कर लेनी चाहिए।

आयु सीमा

इसके लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा की बात की जाए तो आवेदकों की आयु 21 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आपकी आयु की गणना 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग की श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी प्रदान की जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन अवश्य देखें।

कितना है आवेदन शुल्क

UPSSSC भर्ती के लिए आवेदन शुल्क की बात की जाए तो किसी भी श्रेणी के उम्मीदवार को ₹25 आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। वहीं मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट होने के बाद अतिरिक्त परीक्षा शुल्क एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के समय जमा करना होगा।

क्या है चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया की बात की जाए तो उम्मीदवारों का चयन UPSSSC PET 2025 स्कोर कार्ड के आधार पर तैयार की गई शॉर्टलिस्ट के अनुसार किया जाएगा। इसके बाद मुख्य परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। मुख्य परीक्षा में सफल होने के बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। सभी चरणों में सफल होने के बाद ही उम्मीदवारों का अंतिम चयन इस पद के लिए किया जाएगा।

Download Notification:- Click Here

Official Website:- Click Here

डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। धन्यवाद।