Heavy Rain Alert in UP : मौसम विभाग की तरफ से उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। आइए जानते हैं कि किन जिलों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।
![]() |
Heavy Rain Alert in UP |
30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी हुआ है, जिनमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिले शामिल हैं।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश:
बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, गाजियाबाद, मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, हापुड़, अलीगढ़, मथुरा, बुलंदशहर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, हाथरस, एटा, इटावा, औरैया, मुरादाबाद, सहारनपुर, बरेली, शाहजहांपुर, बिजनौर, अमरोहा, पीलीभीत।
पूर्वी उत्तर प्रदेश:
गोरखपुर, बस्ती, महाराजगंज, सोनभद्र, देवरिया, संत कबीर नगर। इन जिलों में भी तेज आंधी-तूफान और बारिश की प्रबल संभावना बनी हुई है।
बुंदेलखंड और अवध क्षेत्र में भी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, बुंदेलखंड और अवध क्षेत्र में भी भारी बारिश की संभावना है। जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वे हैं:
बुंदेलखंड एवं अवध: झांसी, ललितपुर, चित्रकूट, जालौन, हमीरपुर, प्रयागराज, गोंडा, बलरामपुर, फतेहपुर, बांदा, कौशांबी, लखीमपुर खीरी, बहराइच, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, सीतापुर।
अगले 48 घंटे महत्वपूर्ण
पिछले दो-तीन दिनों से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। लगातार हो रही बारिश का असर देखा जा रहा है, जबकि कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। किसानों की ओर से फसल नष्ट होने की शिकायतें भी आई हैं।
उत्तर प्रदेश के लिहाज से अगले 48 घंटे काफी महत्वपूर्ण होंगे, जिसे लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है।
Read More:-
UP Free Cycle Yojana 2025: साइकिल खरीदने के लिए सरकार दे रही है ₹3000 , यहां से करें आवेदन
إرسال تعليق