Winter Holidays Alert: उत्तर प्रदेश में इन दोनों शीतकालीन छुट्टियों को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट आ रहे हैं जहां पूरे उत्तर भारत में शीतलहर पर खूब असर है। वहीं बरेली जिला प्रशासन की तरफ से कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 29 दिसंबर और 30 दिसंबर 2025 को बंद रहेंगे। यह जानकारी बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता ने यह आदेश जारी किया है।

Winter Holidays Alert बरेली में 30 तक स्कूल बंद
बरेली जिले में घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी को ध्यान में रखते हुए छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है जिसमें 30 दिसंबर तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। बरेली में कोहरा और सर्दी का सितम लगातार बढ़ रहा है, जिसको ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। वहीं शनिवार को भी पूरे दिन धूप न निकलने की वजह से आम जीवन अस्त-व्यस्त दिखाई दिया। धूप की आस में लोग पार्क और चाय की दुकानों का सहारा लेते नजर आए। बरेली, जो नैनीताल के करीब है, यूपी के सबसे ठंडे जिलों में शुमार रहता है क्योंकि यहां पर हवाएं तेज चलती हैं। पहाड़ी क्षेत्र से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण आने वाले कुछ दिनों में गलन और बढ़ने की संभावना देखी जा रही है।
किन स्कूलों पर रहेगा यह लागू
बरेली के जिलाधिकारी की तरफ से जारी किए गए इस आदेश को सभी परिषदीय, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों, सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड पर लागू रहेगा।
शिक्षकों को आना होगा स्कूल
छात्रों की छुट्टी है लेकिन शिक्षकों को स्कूल जाकर अपने प्रशासनिक कार्य जैसे कि यू-डाइस और अपार आईडी पर अपना काम पूरा करना होगा। शिक्षकों को सुबह 10:00 से दोपहर 3:00 तक अपने विद्यालय में मौजूद रहना होगा।
बरेली में कोहरे और सर्दी का अलर्ट भी जारी
बरेली में शनिवार सुबह से लेकर पूरे दिन घना कोहरा छाया रहा। सर्द हवा चलने की वजह से गलन बढ़ती गई। पूरे दिन सर्दी का प्रकोप जारी रहा। इसके बाद मौसम विभाग ने जिले में रविवार को कोहरे का रेड अलर्ट और इसके बाद तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में भी हुआ अपडेट जारी
- 30 दिसंबर तक बंद (कक्षा 8 तक): बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, वाराणसी, जौनपुर, देवरिया, बागपत, मेरठ, बस्ती, कासगंज, महाराजगंज और गोंडा।
- 29 दिसंबर तक बंद (कक्षा 8 तक): हरदोई, अंबेडकरनगर, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद।
- 12वीं तक के स्कूल बंद: बिजनौर (29 दिसंबर तक) और संभल (30 दिसंबर तक) में ज्यादा ठंड के कारण छुट्टी का दायरा कक्षा 12 तक बढ़ा दिया गया है।
डिस्क्लेमर:- यह जानकारी सिर्फ बरेली के लिए आधिकारिक तौर पर सही है। लेकिन अगर आप बरेली से बाहर किसी अन्य जिले के हैं तो आप उस जिले के स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप प्रिंसिपल या जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी या जिलाधिकारी के आधिकारिक ट्विटर(X) हैंडल पर चेक कर सकते हैं क्योंकि अलग-अलग जिलों में अलग-अलग दिनों पर छुट्टियां घोषित की गई हैं।
Read more:-