WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!

UPSSSC PET Result 2025: यूपीपीईटी रिजल्ट जारी मिलेगा 45 हजारों पदों पर मौका

UPSSSC PET Result 2025: यूपीएसएसएससी पीईटी रिजल्ट 2025 का इंतजार लाखों छात्र कर रहे हैं। उनके इंतजार की घड़ियां अब समाप्त हो चुकी हैं। उनका रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी हो चुका है। सभी उम्मीदवार अपना रिजल्ट रजिस्ट्रेशन नंबर और लॉगिन डिटेल के माध्यम से देख पाएंगे। UP PET परीक्षा पास करने के बाद उनके सर्टिफिकेट की वैधता 3 साल रहेगी, जहां वह 3 साल के अंतराल में निकलने वाली विभिन्न भर्तियों में शामिल हो पाएंगे।

UPSSSC PET Result 2025

UPSSSC PET Result 2025 से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से हर वर्ष आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश प्रारंभिक पात्रता परीक्षा PET 2025 का आयोजन 6 और 7 सितंबर को पूरे राज्य में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर करवाया गया था। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था। आखिर उनका रिजल्ट आज जारी हो चुका है। उम्मीदवार UPSSSC PET 2025 रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से डाउनलोड कर पाएंगे। उनका स्कोर कार्ड 3 वर्ष तक आधिकारिक वेबसाइट पर बना रहेगा, जहां वह आगामी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से आने वाली भर्तियों में भाग ले पाएंगे।

आखिर कब जारी होगा आपका रिजल्ट

उत्तर प्रदेश राज्य में सेवा चयन आयोग की तरफ से जल्द ही UP PET रिजल्ट 2025 जारी हो चुका है। छात्रों के लिए उत्तर कुंजी 9 सितंबर को जारी कर दी गई थी, अब रिजल्ट के साथ उनकी फाइनल उत्तर कुंजी भी जारी हो चुकी है।

रिजल्ट के बाद आएंगी कई बड़ी भर्तियां

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से लंबे समय से लंबित UP लेखपाल की भर्ती PET स्कोर कार्ड के आधार पर ही आने वाली है, जिसमें 8000 पदों पर भर्ती होगी। इसके बाद जूनियर असिस्टेंट, ग्राम पंचायत अधिकारी के साथ विभिन्न पदों के लिए आवेदन फार्म भरे जाएंगे। इस बार 45000 से अधिक पदों पर नई भर्तियां देखने को मिलेंगी, जिसका अधियाचन आयोग को प्राप्त हो चुका है।

उत्तर प्रदेश PET परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को ग्रुप D और ग्रुप C के विभिन्न पदों के लिए मौका दिया जाता है। इनमें प्रमुख तौर पर राजस्व लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ पर्यवेक्षक, वनरक्षक, लैब टेक्नीशियन, मंडी परिषद के विभिन्न पदों के लिए आशुलिपिक, तकनीकी सहायक जैसे पदों के लिए अवसर दिया जाता है।

कैसे चेक करें अपना रिजल्ट

UP PET रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद उम्मीदवार बड़ी आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

  • यहां होम पेज पर ही उन्हें UPSSSC PET 2025 Result से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उन्हें एक लॉगिन पेज दिखेगा, जिसमें रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड के माध्यम से लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसका आप चाहे तो प्रिंट आउट ले सकते हैं। हालांकि यह रिजल्ट आपका 3 साल तक वेबसाइट पर बना रहेगा। इसी रिजल्ट के स्कोर कार्ड के आधार पर आपकी आगामी भर्तियां आयोजित करवाई जाएंगी, जिसमें वैध स्कोर कार्ड के आधार पर आपको मौके दिए जाएंगे।

Download PET Scorecard:- Direct Link

📝 संक्षिप्त डिसक्लेमर

यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। UPSSSC PET 2025 रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है सटीक जानकारी के लिए केवल upsssc.gov.in पर भरोसा करें। धन्यवाद!

Read more:-

Leave a Comment