UPSSSC NEW VACANCY 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से आगामी वर्ष में 50000 से अधिक पदों पर नई भर्ती देखने को मिलने वाली है। यह भर्ती विभिन्न पदों पर आयोजित होगी। वर्तमान में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पास 45000 से अधिक पदों का अधियाचन प्राप्त हो चुका है। इन भर्तियों का नोटिफिकेशन जल्दी देखने को मिलेगा।

UPSSSC PET परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से हर वर्ष आयोजित होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 6 और 7 सितंबर को आयोजित करवाई गई थी। इसके बाद इसकी आंसर की भी जारी कर दी गई। अब छात्र इसके रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। PET परीक्षा 2025 के रिजल्ट की तैयारी पूरी हो चुकी है। ऐसी जानकारी मिल रही है कि नवंबर महीने की शुरुआत में ही आपका रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। PET स्कोर कार्ड के आधार पर ही आपको आगामी भर्तियां देखने को मिलने वाली हैं।
इन पदों पर होंगी भर्तियां
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से विभिन्न पदों के लिए आवेदन फार्म मांगे जाते हैं। इसमें सबसे अधिक 8000 के करीब पदों पर लेखपाल भर्ती, जूनियर असिस्टेंट के 3000 से अधिक पद, ग्राम पंचायत अधिकारी के 3000 से अधिक पद, स्टेनोग्राफर के 900 पद, पीसीएस के 1900 से ज्यादा पद के साथ विभिन्न पदों पर भर्तियां देखने को मिलेंगी। PET के आधार पर आयोजित होंगी।
जल्द जारी होगा PET रिजल्ट
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से आयोजित होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार लाखों छात्र कर रहे हैं। इस बार PET परीक्षा में 19 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। यह सभी उम्मीदवार अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। उनके रिजल्ट के इंतजार की घड़ियां नवंबर महीने में समाप्त होने वाली हैं। इसके बाद उन्हें आगामी भर्तियों में PET स्कोर कार्ड के आधार पर मौका मिलने जा रहा है।
🚨 महत्वपूर्ण सूचना (Disclaimer)
यह जानकारी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की आगामी भर्ती (50,000+ पद) और प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET 2025 के परिणाम) से संबंधित मीडिया रिपोर्टों, अनौपचारिक स्रोतों और प्रबल संभावनाओं पर आधारित है। किसी भी महत्वपूर्ण अपडेट के लिए आपको उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर विजिट करना होगा।
Read more:-