WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!

UPSSSC Lekhpal Vacancy 2025: संशोधित विज्ञापन जारी, 7994 पदों पर आवेदन शुरू

UPSSSC Lekhpal Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से राजस्व लेखपाल भर्ती 2025 का संशोधित नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। पहले लेखपाल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया था जिसमें ओबीसी के पद कम होने के कारण इसे दोबारा फिर से संशोधित किया गया। इसमें ओबीसी के पदों को तो बढ़ा दिया गया वहीं जनरल कैटेगरी के पदों को अब कम कर दिया गया है। यह पूरी प्रक्रिया आरक्षण को ध्यान में रखते हुए की गई है। आवेदन प्रक्रिया में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है।

UPSSSC Lekhpal Vacancy 2025 महत्वपूर्ण तिथियाँ

उम्मीदवारों के आवेदन फॉर्म 29 दिसंबर 2025 से 28 जनवरी 2026 तक भरे जाएंगे। जहां उम्मीदवार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन फार्म से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं पूरी कर सकते हैं।

कुल 7,994 पदों पर भर्ती

UP Lekhpal में 7994 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया था जिसमें संशोधन के बाद अब जनरल कैटेगरी के 3205 पद, ओबीसी कैटेगरी के 2158 पद, अनुसूचित जाति के 1679 पद, अनुसूचित जनजाति के 160 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 792 पद निश्चित हैं।

क्या है शैक्षणिक योग्यता

UP Lekhpal भर्ती में उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित होती है जिसके साथ उन्हें PET 2025 परीक्षा में भी सफल होना चाहिए। सिर्फ वही उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

विस्तृत जानकारी के लिए इस लेख को पढ़ें:- Click Here

डिस्क्लेमर:- इस लेख में प्रदान की गई जानकारी आधिकारिक सोर्स पर आधारित हैं फिर भी हम इसमें त्रुटि की संभावना से इनकार नहीं कर सकते किसी भी कदम को उठाने से पहले कृपया एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विज्ञापन को अवश्य पढ़ लें। धन्यवाद

Read more:-

Leave a Comment