WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!

UPPSC Recruitment 2025: यूपी में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, कुल पद 2158

UPPSC Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका आ चुका है। अगर आप सरकारी नौकरी करने का ख्वाब देख रहे हैं और वह भी अफसर बनने की हो, तो यह किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है। यूपी सरकार की तरफ से आयोजित होने वाली भर्तियों में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की अहम भूमिका होती है, जिसके माध्यम से ग्रुप ‘A’ और ग्रुप ‘B’ जैसे प्रतिष्ठित पदों पर भर्तियां की जाती हैं।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से आधिकारिक अधिसूचना जारी हो चुकी है। इस अधिसूचना के तहत 2150 से अधिक पदों पर नई भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 22 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन फॉर्म से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं पूरी कर सकते हैं।

क्या है महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन फॉर्म भरने की शुरुआत 22 दिसंबर 2025 से हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 22 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। वहीं फीस भुगतान की अंतिम तिथि भी 22 जनवरी 2026 रखी गई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे अंतिम दिनों का इंतजार न करें, क्योंकि अंतिम दिनों में सर्वर पर अधिक लोड होने के कारण वेबसाइट धीमी हो जाती है।

कौन भर सकता है आवेदन फॉर्म

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास एमबीबीएस या बीडीएस की डिग्री तथा अन्य आवश्यक योग्यताएँ होना अनिवार्य है। मेरी आपको सलाह है कि शैक्षणिक योग्यता पदों के हिसाब से अलग अलग होने की वजह से आप आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

क्या है उम्र सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 को आधार मानकर की जाएगी। वहीं यूपी सरकार के अंतर्गत आने वाले आरक्षित वर्ग ओबीसी, एससी और एसटी उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

कितना है आवेदन शुल्क

UPPSC की तरफ से आवेदन शुल्क काफी कम रखा गया है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 105 रुपये, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 65 रुपये, वहीं दिव्यांग उम्मीदवारों को मात्र 25 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा।

क्या है चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग या लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाना होगा।
इसके बाद होम पेज पर “All Notifications” या “Advertisement” के लिंक पर क्लिक करें।
यहां संबंधित विज्ञापन संख्या के सामने दिए गए Apply बटन पर क्लिक करना होगा।
अब सबसे पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रक्रिया पूरी करें। यदि आपने पहले से रजिस्ट्रेशन कर रखा है, तो OTR नंबर के माध्यम से लॉगिन करें।
लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, जिसमें मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी भरें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी आधिकारिक स्रोतों पर आधारित है, फिर भी त्रुटि की संभावना बनी रह सकती है। किसी भी निर्णय से पहले कृपया आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विज्ञापन को अवश्य देखें। धन्यवाद।

Read more:-

Leave a Comment