UP SI Notification 2025
लखनऊ |
उत्तर प्रदेश सरकार बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आई है। यूपी में उप निरीक्षक (SI) भर्ती को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया है, जिसके तहत अधिकतम आयु सीमा में 3 साल की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। यह छूट सिर्फ एक बार दी जाएगी और इसका लाभ उन अभ्यर्थियों को मिलेगा जो कोविड महामारी के दौरान ओवरएज हो गए थे।
उत्तर प्रदेश गृह विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। इसका सीधा फायदा उन उम्मीदवारों को मिलेगा जो आयु सीमा की वजह से अब तक भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पा रहे थे।
इस बार दरोगा (SI) के कुल 4543 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इनमें शामिल हैं: (मीडिया सोर्स के आधार पर)
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करेगा।
पिछले 5 वर्षों से यूपी में कोई SI भर्ती नहीं हुई है। इस देरी को लेकर विपक्षी दलों और अभ्यर्थियों की तरफ से सरकार पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। पिछले वर्ष जब यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60,244 पदों पर भर्ती निकली थी, तब भी उम्मीदवारों को 3 साल की उम्र में छूट दी गई थी।
अब वही छूट UP SI भर्ती 2025 के लिए भी लागू कर दी गई है, जिससे लाखों युवाओं को राहत मिलने की उम्मीद है।
यदि आप यूपी पुलिस में दरोगा बनने का सपना देख रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। उम्र सीमा में 3 साल की छूट से बड़ी संख्या में योग्य उम्मीदवारों को एक और मौका मिलेगा। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही नोटिफिकेशन के माध्यम से जारी की जाएगी।
📌 नोट: इस भर्ती से जुड़ी हर ताज़ा अपडेट के लिए आप UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
SSC MTS और हवलदार भर्ती 2025 कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) और…
SSC MTS 2025 Notification: कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से एसएससी एमटीएस नोटिफिकेशन 2025 आज…
WBSSC RECRUITMENT 2025 : पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग द्वारा 35,726 सहायक शिक्षकों की भर्ती पश्चिम बंगाल में…
PM Kisan 20th Kist Kab Aayegi 2025: भारत सरकार की तरफ से 1 फरवरी 2019…
मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2025: मध्य प्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ…
Central Bank Notification 2025 Out : बैंक में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के…