UP SI Notification 2025: जल्द आएगी यूपीएसआई भर्ती, इस बार दरोगा बनने में मिलेगी 3 साल की छूट

लखनऊ |
उत्तर प्रदेश सरकार बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आई है। यूपी में उप निरीक्षक (SI) भर्ती को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया है, जिसके तहत अधिकतम आयु सीमा में 3 साल की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। यह छूट सिर्फ एक बार दी जाएगी और इसका लाभ उन अभ्यर्थियों को मिलेगा जो कोविड महामारी के दौरान ओवरएज हो गए थे।

उत्तर प्रदेश गृह विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। इसका सीधा फायदा उन उम्मीदवारों को मिलेगा जो आयु सीमा की वजह से अब तक भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पा रहे थे।

4543 पदों पर होगी भर्ती, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

इस बार दरोगा (SI) के कुल 4543 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इनमें शामिल हैं: (मीडिया सोर्स के आधार पर)

  • 4243 पद – नागरिक पुलिस में उप निरीक्षक
  • 106 पद – पीएसी (PAC) में प्लाटून कमांडर / सशस्त्र पुलिस उप निरीक्षक
  • 135 पद – विशेष सुरक्षा बल (SSF) में उप निरीक्षक / प्लाटून कमांडर

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करेगा।

छात्रों की मांग पर सरकार ने लिया फैसला

पिछले 5 वर्षों से यूपी में कोई SI भर्ती नहीं हुई है। इस देरी को लेकर विपक्षी दलों और अभ्यर्थियों की तरफ से सरकार पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। पिछले वर्ष जब यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60,244 पदों पर भर्ती निकली थी, तब भी उम्मीदवारों को 3 साल की उम्र में छूट दी गई थी।

अब वही छूट UP SI भर्ती 2025 के लिए भी लागू कर दी गई है, जिससे लाखों युवाओं को राहत मिलने की उम्मीद है।

See also  PM Kisan 20th Kist Kab Aayegi 2025: इस तारीख को जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि, किसानों को मिलेंगे ₹4000

निष्कर्ष

यदि आप यूपी पुलिस में दरोगा बनने का सपना देख रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। उम्र सीमा में 3 साल की छूट से बड़ी संख्या में योग्य उम्मीदवारों को एक और मौका मिलेगा। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही नोटिफिकेशन के माध्यम से जारी की जाएगी।

📌 नोट: इस भर्ती से जुड़ी हर ताज़ा अपडेट के लिए आप UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Leave a Comment