WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!

UP Police Bharti 2025: खुशखबरी! इसी महीने आएगा यूपी पुलिस की 22 हजार पदों पर भर्ती विज्ञापन

UP Police Bharti 2025: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी आ चुकी है जहां उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के आधिकारिक ट्विटर (X) अकाउंट पर यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के बारे में एक महत्वपूर्ण अपडेट प्रदान किया गया है। अगर आप भी उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी आ चुकी है।

UP Police Bharti 2025

भर्ती बोर्ड की तरफ से बड़ी अपडेट

यूपी पुलिस में 22000 से अधिक पदों पर नई भर्ती का रास्ता साफ होता दिख रहा है। इसमें भर्ती बोर्ड की तरफ से घोषणा की गई है कि दिसंबर महीने में ही विज्ञापन जारी किया जाएगा। वहीं सभी युवाओं को यह सलाह भी दी गई है कि वे नियमित रूप से उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in को लगातार चेक करते रहें।

यूपी पुलिस कांस्टेबल को लेकर भर्ती बोर्ड की तरफ से एक बड़ी खुशखबरी दी गई है, जिसमें बताया गया है कि उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म दिसंबर माह में ही भरे जाएंगे। यह उन युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है जो लंबे समय से नई पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे थे और ओवर ऐज होने की चिंता कर रहे थे।

60244 पदों पर पूर्व प्रक्रिया के बाद नई भर्ती का इंतजार छात्र पिछले वर्ष से ही कर रहे हैं। अप्रैल में खबरें चली थीं कि इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा, लेकिन देखते-देखते दिसंबर आ गया। कुछ दिनों पहले ही छात्रों ने ट्विटर पर प्रोटेस्ट किया था, लेकिन भर्ती बोर्ड ने इस बार छात्रों को निराश नहीं किया है। पुलिस विभाग की तरफ से साफ कर दिया गया है कि इसी महीने यानी दिसंबर में ही आपका विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कौन-कौन से पद शामिल होंगे

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से कई महत्वपूर्ण पद शामिल किए जाएंगे, जिनमें आरक्षी नागरिक पुलिस, आरक्षी पीएसी, आरक्षी विशेष सुरक्षा बल, आरक्षी महिला, आरक्षी पीएसी सशस्त्र पुलिस, जेल वार्डन, अग्निशमन विभाग (फायरमैन) जैसे पदों पर भर्ती निकाली जाएगी।

Official WebsiteClick Here

Leave a Comment