UP Police Bharti 2025: उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से जल्द ही एक नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने वाला है, जिसमें लगभग 30,000 पदों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से ऐलान किया गया है। इस भर्ती के तहत 19,220 पद पुलिस कांस्टेबल के, सब इंस्पेक्टर के 4,543 पद और जेल वार्डन के 2,833 पद शामिल हो सकते हैं।

UP Police Bharti 2025
उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से एक नई भर्ती का नोटिफिकेशन जल्दी जारी होने वाला है। इसको लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा में बताया कि 30,000 पदों पर एक नई भर्ती जल्द ही आने वाली है। सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है। जो भी युवा इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं, वे अभी से अपनी पढ़ाई को बेहतर बना सकते हैं।
क्या रहती है उम्र सीमा
आयु सीमा की बात की जाए तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 22, 25, 28, 31, 34 वर्ष निर्धारित रहती है। अलग-अलग पद और अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से आयु सीमा निर्धारित होती है। हालांकि, नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आपको पूरा स्पष्टीकरण मिल जाएगा।
क्या है शैक्षणिक योग्यता
यूपी एसआई के लिए स्नातक पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं, यूपी पुलिस कांस्टेबल एवं जेल वार्डन के पदों के लिए यदि आपने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की है, तो आप आवेदन कर पाएंगे।
भर्ती से पहले पूरा कर लें ओटीआर
उत्तर प्रदेश पुलिस की भर्ती जल्द ही आने वाली है। अगर आपने अभी तक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) नहीं किया है, तो आपको ओटीआर अभी कर लेना चाहिए, क्योंकि ओटीआर प्रक्रिया को यूपी पुलिस भर्ती प्रोन्नति बोर्ड ने अनिवार्य कर दिया है।
यहाँ से करें ओटीआर प्रक्रिया
आपको ओटीआर या आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर जाकर करना होगा।