UP Home Guard Bharti: उत्तर प्रदेश शासन ने नए शासनादेश जारी करते हुए उन युवाओं को बड़ी खुशखबरी दी है, जो लंबे समय से होमगार्ड भर्ती का इंतजार कर रहे थे। सभी जिलों से रिक्त पदों का विवरण भर्ती के लिए होमगार्ड मुख्यालय के माध्यम से भर्ती बोर्ड को भेजा जा चुका है। इस बार होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) को सौंपी गई है।

कितनी रहेगी शैक्षणिक योग्यता
उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास है हालांकि आपको नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करना चाहिए।
क्या रहेगी आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आयु सीमा की बात करें तो यह 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
इस बार बदलेंगे मापदंड
प्रमुख सचिव होमगार्ड राजेश कुमार सिंह द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार, भर्ती बोर्ड लिखित परीक्षा आयोजित करेगा और जिलावार मेरिट लिस्ट तैयार करेगा। चयनित उम्मीदवारों को शारीरिक मापदंड परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षा से गुजरना होगा। अंतिम मेरिट सूची के आधार पर ही फाइनल चयन किया जाएगा।
मुख्य चयन निर्देश:
- आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास हाई स्कूल या समकक्ष योग्यता होना अनिवार्य है।
- एनसीसी प्रमाण पत्र धारकों को 1 से 3 अंक अतिरिक्त दिए जाएंगे।
- आपदा मित्र प्रमाण पत्र धारकों को भी 3 अंक अतिरिक्त मिलेंगे।
- जिन उम्मीदवारों के पास चार पहिया वाहन का वैध ड्राइविंग लाइसेंस है, उन्हें 1 अंक अतिरिक्त प्रदान किया जाएगा।
परीक्षा पैटर्न:
- लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी।
- परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है।
डिस्क्लेमर:
यह जानकारी इंटरनेट स्रोतों के आधार पर तैयार की गई है। किसी भी प्रकार के अपडेट या आधिकारिक सूचना के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in को नियमित रूप से चेक करते रहें, क्योंकि यह खबर अभी भी विभिन्न समाचार माध्यमों में चल रही है। धन्यवाद!