WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!

UP Govt Jobs: यूपी में 10000 से अधिक पदों पर 12वीं से लेकर ग्रेजुएट तक के उम्मीदवारों को मौका

UP Govt Jobs: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों का अंबार लगा हुआ है। राज्य के विभिन्न विभागों में 10000 से अधिक पदों पर नई भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी हो चुके हैं और उनके आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इन भर्ती प्रक्रियाओं में 12वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक के उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड समेत संस्थाओं की तरफ से भर्ती निकाली गई है। इन भर्ती प्रक्रियाओं के लिए आवेदन फॉर्म दिसंबर 2025 से शुरू होकर जनवरी 2026 तक अलग-अलग तिथियों पर चलने वाले हैं।

यूपी में लेखपाल के 7994 पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से एक बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन कुछ दिनों पहले ही जारी किया गया था, जिसमें राजस्व लेखपाल के कुल 7994 पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इसके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 29 दिसंबर 2025 से शुरू होने जा रहे हैं और उम्मीदवार 28 जनवरी 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा में वही उम्मीदवार शामिल हो पाएंगे जिन्होंने UPSSSC PET 2025 परीक्षा पास कर ली है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upssc.gov.in पर जाकर अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं।

UP Lekhpal Bharti 2025 का नोटिफिकेशन जारी – 7994 पदों के लिए करें आवेदन

यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 1352 पद

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 1352 पदों पर सीधी भर्ती की घोषणा हो चुकी है। उम्मीदवारों के आवेदन फॉर्म भी भरने शुरू हो चुके हैं। उम्मीदवार 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक अपने आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से पूरा कर सकते हैं।

UP Police Bharti 2025: कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड A, 1352 पदों पर भर्ती, योग्यता 12वीं पास

पॉलिटेक्निक लेक्चरर की 513 भर्ती

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से पॉलिटेक्निक लेक्चरर भर्ती 2025-26 के तहत कुल 513 पदों पर नई भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म मांगे गए हैं। इसमें इंजीनियरिंग, तकनीक, वास्तुकला और गैर-इंजीनियरिंग विषयों में भर्ती होनी है। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से 2 जनवरी 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।

यूपी पुलिस सीएएसआई के 537 पद

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से सब इंस्पेक्टर (गोपनीय), सहायक सब इंस्पेक्टर (क्लर्क), और सहायक सब इंस्पेक्टर (लेख) के कुल 537 पदों पर नई भर्ती निकाली गई है। इसमें स्नातक पास उम्मीदवार 19 जनवरी 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं पूरी कर सकते हैं।

UP Police New Bharti 2025: यूपी पुलिस में एक नई भर्ती 537 पदों के लिए आवेदन शुरू

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में स्कूल टीचिंग के 55 पद

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की तरफ से प्रिंसिपल, PGT, TGT और PRT के कुल 55 रिक्त पदों को भरने की कवायद शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 5 जनवरी 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

डिस्क्लेमर (Disclaimer): यह जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए साझा की गई है। हालांकि हमने शुद्धता सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास किया है, लेकिन उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी विस्तृत अधिसूचना (Official Notification) को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें। किसी भी विसंगति की स्थिति में विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना ही मान्य होगी। धन्यवाद!

Read more:-

Leave a Comment