यूपी में आने वाली है हजारों पदों पर भर्ती 10 वीं, 12 वीं पास कर पाएंगे आवेदन – UP Govt Jobs

UP Govt Jobs : उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका होने वाला है, जहां 2025 में हजारों पदों पर सरकारी नौकरियां निकलने वाली हैं। ये भर्तियाँ कुछ समय से विलंब हो रही हैं, लेकिन छात्रों को अपनी तैयारी दुरुस्त रखनी चाहिए क्योंकि कभी भी इन नौकरियों के नोटिफिकेशन जारी किए जा सकते हैं।

UP Govt Jobs

यूपी लेखपाल और नायब तहसीलदार भर्ती

उत्तर प्रदेश में 9500 से अधिक पदों पर लेखपाल और नायब तहसीलदार के पदों पर बंपर भर्ती होने वाली है। इस भर्ती के तहत 7531 पद लेखपाल के लिए निकाले जा सकते हैं। हालांकि, यूपी लेखपाल भर्ती अब PET 2025 परीक्षा के बाद ही देखने को मिलने वाली है। इसलिए हमारे छात्रों को अभी थोड़ा सा इंतजार करना पड़ सकता है।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की भर्ती भी जल्द ही आने वाली है। 19000 से अधिक पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी होना है। इस बार योगी कैबिनेट ने पुलिस भर्तियों के लिए अग्निवीरों से रिटायर हुए उम्मीदवारों को 20% आरक्षण देने की भी बात कही है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन कब तक आएगा यह कह पाना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन इसी वर्ष एक नई पुलिस भर्ती सरकार की तरफ से पूरी किए जाने की मंशा साफ़ दिख रही है। सूत्रों के अनुसार 15 जून तक इस भर्ती का नोटिफिकेशन देखने को मिल सकता है।

यूपी होमगार्ड वैकेंसी:

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के 44,000 पदों पर भी नई भर्ती आने की प्रबल संभावना है। हालांकि यह भर्ती पिछले वर्ष से ही खबरों में है, लेकिन अभी तक इसका नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। इसको लेकर भी छात्रों को इंतजार करना पड़ सकता है।

See also  RRB NTPC Admit Card : आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड जारी यहाँ से करें डाउनलोड, जाने पूरी प्रक्रिया

यूपी दरोगा भर्ती 2025:

उत्तर प्रदेश में 4500 से अधिक पदों पर नई दरोगा भर्ती भी जल्द आने की उम्मीद है। इस भर्ती के संदर्भ में प्रदेश सरकार की तरफ से भर्ती बोर्ड को आदेश दिया गया है कि कोविड के समय में भर्ती न आने की वजह से बहुत से छात्र ओवरएज हो चुके हैं। उन्हें तीन वर्ष की आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। DGP की तरफ से भी दरोगा भर्ती को लेकर कहा गया है कि जल्द ही विज्ञापन जारी किया जाएगा।

यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती:

उत्तर प्रदेश में 709 पदों पर वनरक्षक की भर्ती भी जल्द ही आने वाली है। अगर आप भी सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो आपको अपनी तैयारी को सुचारू रूप से करते रहना चाहिए।

क्या 2025 में यूपी दरोगा भर्ती होगी?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से 2025 में एक नई दरोगा भर्ती आयोजित होने जा रही है, जिसमें 4543 पदों के लिए आवेदन फॉर्म मांगे जाएंगे। हालांकि अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Leave a Comment