WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!

SSC MTS City Intimation Slip Out: एसएससी एमटीएस परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी, सीधा लिंक यहाँ

SSC MTS City Intimation Slip Out: कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से आज 30 जनवरी को एसएससी एमटीएस एक्जाम सिटी स्लिप 2026 जारी कर दी गई है। मल्टी टास्किंग स्टाफ यानी एमटीएस परीक्षा के लिए जिन्होंने 8021 पदों के लिए आवेदन फॉर्म भरा था, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अभी अपनी सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी इंटीमेशन स्लिप में उम्मीदवारों की परीक्षा सिटी, परीक्षा तिथि और शिफ्ट टाइमिंग दी जाती है। यह परीक्षा से 10 दिन पहले जारी की जाती है लेकिन इस बार सिटी इंटीमेशन स्लिप परीक्षा से 5 दिन पहले जारी की गई है, ताकि उम्मीदवार अपनी यात्रा और बाकी तैयारी पूरी कर सकें। हालांकि आपको परीक्षा के तीन-चार दिन पहले एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे, जिसे आपको परीक्षा हॉल में लेकर जाना होगा।

SSC MTS City Intimation Slip Out

कब से शुरू हो रही है आपकी परीक्षा

एसएससी एमटीएस परीक्षा 4 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए आपकी सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। आप अपने परीक्षा का सही समय, तारीख और शिफ्ट, परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी और शहर के बारे में पता कर पाएंगे।

कब जारी होगा आपका एडमिट कार्ड आपका एडमिट कार्ड 1 फरवरी 2026 (संभावना) को जारी किया जाएगा।

सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी

कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से एमटीएस परीक्षा 2026 के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड लिंक को एक्टिवेट कर दिया गया है। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा सिटी डिटेल ऑनलाइन माध्यम से चेक कर सकते हैं। आप चाहे तो उसे डाउनलोड कर इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

कैसे डाउनलोड करें सिटी इंटीमेशन स्लिप

सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को निम्न स्टेप फॉलो करने होंगे:

  • सबसे पहले उन्हें एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा।
  • अब उन्हें होम पेज पर ही लेटेस्ट न्यूज़ या कैंडिडेट लॉगिन क्षेत्र पर क्लिक करना होगा।
  • जहां उनके सामने एसएससी एमटीएस एक्जाम सिटी स्लिप 2026 लिंक दिखेगा, जिस पर क्लिक करना होगा।
  • अब आप रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करेंगे।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर सिटी इंटीमेशन स्लिप खुल जाएगी, जिसका प्रिंटआउट भी चाहे तो आप निकाल सकते हैं। हालांकि इसकी परीक्षा में कोई जरूरत नहीं होती।
  • लेकिन एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है।
Official WebsiteClick Here
Direct LinkClick Here

डिस्केलमर:- हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरा ध्यान रखा गया है फिर भी मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं किया जा सकता इसलिए आप सभी से निवेदन है विस्तृत और सटीक विवरण के लिए एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर दी जानकारी से मिलान कर अवश्य सुनिश्चित कर लें कई बार जरूरी बदलाव हो जाते हैं जिन्हे अपडेट करने में थोड़ा बहुत समय लग सकता है इसलिए आप आधिकारिक सोर्स को विजिट करते रहें। धन्यवाद!

Read more:-

Leave a Comment