SSC GD Exam Date 2026
SSC GD Exam Date 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की तरफ से एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इस भर्ती प्रक्रिया की आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसकी परीक्षा तिथियां भी तय कर दी गई थीं, SSC GD कांस्टेबल 2026 की परीक्षा, जो पहले SSC GD कांस्टेबल 2026 की परीक्षा, जो पहले 23 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली थी, उसे अगले आदेश तक स्थगित (Postpone) कर दिया गया है।
कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से हर वर्ष एसएससी जीडी की भर्ती निकाली जाती है। इस परीक्षा में 48.8 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन फॉर्म भरा है। देश भर के दसवीं पास युवाओं के लिए यह भर्ती उनके सपनों को साकार करने में भूमिका निभाती है। इस भर्ती के तहत केंद्रीय पुलिस बलों में कांस्टेबल और राइफलमैन पदों के लिए नियुक्ति की जाती है। यह पद बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी और असम राइफल्स में निकलते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इस बार कुल 25,487 पदों पर भर्ती आयोजित होने जा रही है।
इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित होती है। वहीं आयु सीमा की बात की जाए तो 18 से 23 वर्ष के बीच के उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म भर सकते थे। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की गई थी। आवेदन शुल्क की बात की जाए तो सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को ₹100 आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना था, जबकि अन्य सभी एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला वर्ग को निशुल्क आवेदन फॉर्म भरने का मौका दिया गया है।
नई परीक्षा कार्यक्रम को अभी तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी नहीं किया गया है और ना ही इस संबंध में कोई नोटिस दिया गया है। विभिन्न मीडिया स्रोतों की मानें तो इस महीने के अंत तक आपका नया परीक्षा कार्यक्रम घोषित हो सकता है। हालांकि आपको लगातार आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करते रहना होगा क्योंकि कोई भी नवीनतम अपडेट सबसे पहले वहीं आएगा।
जो भी उम्मीदवार गंभीरता से तैयारी कर रहे हैं उन्हें अफवाहों से दूर रहना चाहिए और आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहना चाहिए। सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें या फर्जी नोटिस चलते रहते हैं, जिससे आपकी परीक्षा की तैयारी में बाधा उत्पन्न होती है। इसलिए अगर आप गंभीर तैयारी कर रहे हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट को दिन में एक-दो बार विजिट करते रहें क्योंकि आपकी परीक्षा शेड्यूल सबसे पहले वहीं जारी किया जाएगा।
Disclaimer:- हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। परीक्षा कार्यक्रम से जुड़ी या एसएससी से जुड़ी कोई भी नवीनतम अपडेट सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी की जाती है। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि आप आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करते रहें। हमारा उद्देश्य आपको सामान्य जानकारी प्रदान करना है। जैसे ही कोई नया अपडेट आएगा हम भी आपको सबसे पहले अपडेट प्रदान कर देंगे। धन्यवाद।
HPCL Recruitment 2026: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने वर्ष 2026 में नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी…
RRB Group D Recruitment 2026: रेलवे ग्रुप डी भर्ती के 22000 पदों पर 10वीं पास…
DSSSB Recruitment 2026 Update: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की तरफ से एक नई भर्ती…
Forest Guard Bharti 2026: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक नई भर्ती…
RRB Technician City Slip Out: रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन…
Govt Jobs: अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आज का…