Education News

SSC GD Constable Final Marks Out: एसएससी जीडी कांस्टेबल का फाइनल रिजल्ट के बाद मार्क्स हुए जारी

SSC GD Constable Final Marks Out: कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से आयोजित हुई एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती SSC GD 2024-25 का Final Marks आखिरकार जारी हो चुका है। एसएससी जीडी की 53,690 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है।

SSC GD Constable Final Marks से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट

इस नोटिस की सबसे महत्वपूर्ण जानकारी यह है कि कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने Constable (GD) 2025 परीक्षा के फाइनल मार्क्स जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट (DME) या दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए चुना गया था, वे अपने मार्क्स 16 फरवरी 2026 से 1 मार्च 2026 (शाम 6:00 बजे) तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर देख सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर प्रिंटआउट ले लें, क्योंकि 1 मार्च के बाद यह लिंक हटा दिया जाएगा।

क्या थी टाइम लाइन

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए लिखित परीक्षा का रिजल्ट 17 जून 2025 को जारी कर दिया गया था। परीक्षा का फिजिकल 20 अगस्त से 11 सितंबर 2025 तक आयोजित किया गया था, जिसके बाद फिजिकल परीक्षा का रिजल्ट 13 अक्टूबर 2025 को जारी हुआ था। एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट 15 जनवरी 2026 को जारी हुआ था। इसके बाद अब एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2025 के मार्क्स 16 फरवरी 2026 को जारी कर दिए गए हैं। सभी अभ्यर्थी अपना स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर देख पाएंगे। स्कोरकार्ड के साथ वे अपना कट‑ऑफ और मेरिट लिस्ट भी देख पाएंगे। 16 फरवरी को फाइनल मार्क्स जारी कर दिए गए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत ऑनलाइन फॉर्म भरने से 5 सितंबर से 15 अक्टूबर 2024 के बीच हुई थी। इसके बाद इसकी परीक्षा का आयोजन 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक किया गया था। परीक्षा का रिजल्ट 17 जून 2025 को जारी होने के बाद उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया गया था।

चरण (Stage)तिथि (Date)
ऑनलाइन आवेदन5 सितंबर से 15 अक्टूबर 2024
लिखित परीक्षा4 फरवरी से 25 फरवरी 2025
लिखित परीक्षा का रिजल्ट17 जून 2025
फिजिकल टेस्ट (PET/PST)20 अगस्त से 11 सितंबर 2025
फिजिकल रिजल्ट13 अक्टूबर 2025
फाइनल रिजल्ट15 जनवरी 2026
फाइनल मार्क्स जारी16 फरवरी 2026

जॉइनिंग प्रक्रिया के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण पूरा होने के बाद फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया था। अब उम्मीदवारों के लिए मार्क्स भी जारी कर दिए गए हैं।

कैसे चेक करें फाइनल रिजल्ट

  • सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • रिजल्ट सेक्शन में जाएं और SSC GD Constable Final Result 2024-25 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक PDF फाइल खुलेगी जिसमें आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
  • फाइनल मार्क्स देखने के लिए लॉगिन करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
  • रिजल्ट और मार्क्स आप अपने रोल नंबर, नाम और पिता के नाम से मिलाकर चेक कर सकते हैं।
श्रेणी / लिंकविवरण / कार्रवाई
SSC GD Final Result Marks Check Linkयहाँ क्लिक करें || Notice
SSC GD Constable Final Result Cut Off Marksयहाँ क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ssc.gov.in/

डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है, फिर भी हम इसमें मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। हमारा उद्देश्य आपको उन सरकारी नौकरियों से रुबरु करवाना है जो शायद आपकी नजर में ना हों। आपको किसी भी भर्ती की विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ना चाहिए। धन्यवाद।

Ashish Singh

Share
Published by
Ashish Singh

Recent Posts

HPCL Recruitment 2026: एचपीसीएल में निकली 732 पदों पर नई भर्ती, 25 मार्च तक कर पाएंगे आवेदन

HPCL Recruitment 2026: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने वर्ष 2026 में नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी…

6 days ago

RRB Group D Recruitment 2026: रेलवे में 22,000 पदों पर बड़ी भर्ती, योग्यता 10वीं पास

RRB Group D Recruitment 2026: रेलवे ग्रुप डी भर्ती के 22000 पदों पर 10वीं पास…

1 week ago

DSSSB Recruitment 2026 Update: डीएसएसएसबी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 216 पदों के लिए करें आवेदन

DSSSB Recruitment 2026 Update: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की तरफ से एक नई भर्ती…

1 week ago

Forest Guard Bharti 2026: फॉरेस्ट गार्ड के 722 पदों पर भर्ती

Forest Guard Bharti 2026: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक नई भर्ती…

1 week ago

RRB Technician City Slip Out: रेलवे तकनीशियन की सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी सीधा लिंक यहाँ

RRB Technician City Slip Out: रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन…

2 weeks ago

Govt Jobs Today: आज इन बड़ी सरकारी भर्ती की अंतिम तिथि, कुल पद 10,000+

Govt Jobs: अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आज का…

2 weeks ago