SSC Exam Calendar 2025 Out
SSC Exam Calendar 2025 Out: कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से हर वर्ष आयोजित होने वाले एसएससी सीजीएल 2025 और दिल्ली पुलिस एसआई भर्ती के साथ-साथ एसएससी सीएचएसएल, एसएससी जेई 2025 नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी अपडेट है। एसएससी के कैलेंडर के मुताबिक आपकी आवेदन की विंडो कब खुलेगी और कब परीक्षा की तारीख तय की जाएगी, इसको लेकर बड़ी अपडेट बताने वाले हैं।
एसएससी की तरफ से सिलेक्शन पोस्ट, एसएससी सीजीएल और स्टेनोग्राफर का नोटिफिकेशन अगस्त 2025 में जारी किया जाएगा। एसएससी की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एग्जाम कैलेंडर को डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा का नाम | अधिसूचना जारी होने की तिथि | आवेदन की अंतिम तिथि | परीक्षा की तिथि |
---|---|---|---|
एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज-XIII, 2025 | 2 जून 2025 | 23 जून 2025 | 24 जुलाई – 4 अगस्त 2025 |
स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ परीक्षा, 2025 | 5 जून 2025 | 26 जून 2025 | 6 – 11 अगस्त 2025 |
कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा, 2025 | 5 जून 2025 | 26 जून 2025 | 12 अगस्त 2025 |
एसएससी सीजीएल परीक्षा, 2025 | 9 जून 2025 | 4 जुलाई 2025 | 13 – 30 अगस्त 2025 |
दिल्ली पुलिस सब-इंस्पेक्टर और CAPFs परीक्षा, 2025 | 16 जून 2025 | 7 जुलाई 2025 | 1 – 6 सितंबर 2025 |
एसएससी सीएचएसएल परीक्षा, 2025 | 23 जून 2025 | 18 जुलाई 2025 | 8 – 18 सितंबर 2025 |
मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार परीक्षा, 2025 | 26 जून 2025 | 24 जुलाई 2025 | 20 सितंबर – 24 अक्टूबर 2025 |
एसएससी जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) परीक्षा, 2025 | 30 जून 2025 | 21 जुलाई 2025 | 27 – 31 अक्टूबर 2025 |
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा, 2026 | अक्टूबर 2025 | नवंबर 2025 | जनवरी – फरवरी 2026 |
कैलेंडर के आधार पर दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल 2025 का सब इंस्पेक्टर नोटिफिकेशन 16 जून 2025 को जारी किया जाएगा। आपके आवेदन 7 जुलाई 2025 तक भरे जाएंगे, वहीं आपकी परीक्षा का आयोजन 1 से 6 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा।
एसएससी के कैलेंडर के आधार पर एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन 9 जून 2025 को जारी किया जाएगा। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 4 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। वहीं टियर 1 परीक्षा का आयोजन 13 अगस्त से 30 अगस्त 2025 तक किया जाएगा।
स्टेनोग्राफर ग्रेड C और ग्रेड D परीक्षा का आयोजन अगस्त 2025 में होगा। नोटिफिकेशन 5 जून 2025 को जारी कर दिया जाएगा। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 26 जून 2025 रहेगी, वहीं परीक्षा का आयोजन 6 से 11 अगस्त 2025 के बीच किया जाएगा।
एसएससी कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) स्तरीय परीक्षा 2025 की टियर 1 परीक्षा सितंबर 2025 में होगी। आवेदन 23 जून 2025 को शुरू होंगे और 18 जुलाई 2025 तक चलेंगे। परीक्षा का आयोजन 8 से 18 सितंबर 2025 तक किया जाएगा।
एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज-13 2025 परीक्षा 10 जुलाई और अगस्त 2025 में होगी। नोटिफिकेशन 2 जून 2025 को जारी किया गया। आवेदन की अंतिम तिथि 23 जून 2025 निर्धारित की गई है। परीक्षा का आयोजन 24 जुलाई से 4 अगस्त 2025 तक होगा।
कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर एग्जामिनेशन 2025 का नोटिफिकेशन 5 जून 2025 को जारी होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 26 जून 2025 होगी। परीक्षा 12 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी।
मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार परीक्षा का नोटिफिकेशन 26 जून 2025 को जारी किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2025 होगी। परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर से 24 अक्टूबर 2025 तक होगा।
SSC GD कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन अक्टूबर 2025 में जारी किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि नवंबर 2025 में रहेगी। परीक्षा जनवरी-फरवरी 2026 में आयोजित होगी, लेकिन तिथियां अभी घोषित नहीं हुई हैं।
नोट:- ये जानकारी आपको सूचनात्मक उद्देश्य से प्रदान किया गया है कृपया परीक्षा की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए आप आधिकारिक परीक्षा कलैंडर अवश्य देखें। धन्यवाद!
SSC MTS और हवलदार भर्ती 2025 कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) और…
SSC MTS 2025 Notification: कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से एसएससी एमटीएस नोटिफिकेशन 2025 आज…
WBSSC RECRUITMENT 2025 : पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग द्वारा 35,726 सहायक शिक्षकों की भर्ती पश्चिम बंगाल में…
PM Kisan 20th Kist Kab Aayegi 2025: भारत सरकार की तरफ से 1 फरवरी 2019…
मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2025: मध्य प्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ…
Central Bank Notification 2025 Out : बैंक में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के…